
Gwalior Accident News Gwalior Human Story
ग्वालियर. ग्वालियर में तेज रफ्तार के कारण भयानक हादसा हुआ। इस कार एक्सीेडेंट में पिता और एक बच्ची की मौत हो गर्इ्, मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई लेकिन तीन साल की एक मासूम बच गई। हालांकि उसकी हालत भी बेहद गंभीर थी लेकिन सांसे चल रहीं थीं, दिल्ली के एक अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।
पुलिस के अनुसार अनिल पाल अपनी कार में पत्नी व दो बेटियों के साथ एक शादी में शामिल होने के बाद घर आ रहे थे। गुरुवार रात एजी ऑफिस पुल पर एक अन्य तेज रफ्तार कार ने उनकी गाडी को टक्कर मार दी। अनिल पाल और उसकी 7 साल की बेटी नैंसी उर्फ निकिता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रेनू और 3 साल की बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
भव्या को दिल्ली रैफर किया गया था। पिता और बहन को खो देने के बाद भी मासूम भव्या ने करीब दो दिन तक मौत से संघर्ष किया लेकिन आखिरकार शनिवार रात हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मासूम भव्या 48 घंटे तक बेहोश रही।
इधर पति और दोनों बेटी की मौत से अनजान घायल रेनू की हालत भी खराब है। डॉक्टर ने पैर काटने के लिए कहा है। एम्स में भर्ती रेनू को जब भी होश आता है वह अपने पति, और दोनों बेटियों के बारे में ही पूछती है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें कोई भी दुखद समाचार देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
Published on:
04 Jul 2021 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
