
Gwalior Embezzlement of crores Case
Gwalior Embezzlement of crores Case: संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने शिवपुरी जिले के कार्यपालन यंत्री, लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1 धर्मेन्द्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। 7 करोड़ 15 लाख 911 के गबन में धर्मेंद्र यादव की भूमिका सामने आई है। इस घोटाले के आरोपियों पर शिवपुरी में एफआइआर भी दर्ज हो चुकी है। यादव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी रहेगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर शिवपुरी ने जांच प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा था। इस प्रतिवेदन में बताया कि कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक 1 धर्मेन्द्र यादव ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 रुपए पांच खातों में हस्तांतरित किए। कार्यपालन यंत्री, संभागीय लेखाधिकारी, सहायक वर्ग 3 एवं आउटसोर्स कंपनियों के ऑपरेटर्स के साथ चार अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई।
मामले की जांच कर रहे डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा के मुताबिक 7 करोड़ के गबन में आरोपी बनाए गए सभी आरोपियों ने वर्ष 2018 से लेकर 2023 के बीच शासकीय खजाने को चपत लगाकर आर्थिक हानि पहुंचाई है। कार्यपालन यंत्रियों पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया और इनकी लापरवाही और संलिप्तता के कारण शासन को 7 करोड़ का नुकसान हुआ है।
Updated on:
28 Mar 2025 04:13 pm
Published on:
28 Mar 2025 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
