
Massive Fire in MP
Massive Fire in MP: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यहां ग्राम शक्करखेड़ी के वेंसर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में खुले में पड़े प्लास्टिक पाइप (Fire in Jal Jeevan Mission Pipes) में भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार देर रात की है। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास भी देर रात तक जारी रहे। भीषण आग की सूचना पर कलेक्टर अदिति गर्ग और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आग क्यों लगी अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। मामले में इंस्पेक्टर प्रभात गौर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास देर रात तक भी जारी थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आग शाम को 6 बजे से 6-15 के बीच लगी। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग को फैलने से रोकने के लिए चारों ओर खाई खोदी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के गांवों को सूचित कर दिया गया है।
-अदिति गर्ग, कलेक्टर, मंदसौर
Updated on:
28 Mar 2025, 11:26 AM IST
Published on:
28 Mar 2025, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.