कांचमिल में शूटआऊट रात 12.45 बजे हुआ। यहां अजय उर्फ बंटी (29) पुत्र श्याम सिंह भदौरिया निवासी कांच मिल को दीनू सिकरवार, हेमू सिकरवार, अनुराग भदौरिया समेत दो गुंडों ने गोलियां मारीं। अजय ने बताया, रात को दोस्त टिल्ली यादव, पण्डा यादव और केके चौहान के साथ दुकान के काउंटर पर बैैठकर खाना खा रहा था। दुश्मनों की टोली दो गाडिय़ों में आई। अनुराग और हेमू ने उसे टारगेट कर गोली चलाई। जान बचाने के लिए भागा तो इन लोगों ने पीछा कर दनादन फायर किए। दो गोलियां उसके पेट में घंसी, एक गोली पीठ को छील कर निकल गई।