6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 Result Live: भाजपा का गढ़ ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भरत सिंह कुशवाह आगे

MP Election 2023 Result Live: मप्र में विधान सभा चुनाव 2023 शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। ग्वालियर ग्रामीण विधान सभा सीट से भाजपा के भरत सिंह कुशवाह आगे चल रहे हैं।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : भाजपा का गढ़ ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 74.01% मतदान, इन जातियों का वर्चस्व

मप्र में विधान सभा चुनाव 2023 शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। ग्वालियर ग्रामीण विधान सभा सीट से भाजपा के भरत सिंह कुशवाह आगे चल रहे हैं। ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर जिले की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक हैं। साल 2018 में भाजपा के भरत सिंह कुश्वाह और बसपा के साहब सिंह गुर्जर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। बीजेपी उम्मीदवार भरत सिंह कुशवाहा ने बीएसपी उम्मीदवार साहब सिंह गुर्जर को मात्र 1500 वोटों के मार्जिन से हराया था। अब इस सीट पर भाजपा ने तीसरी बार फिर भरत सिंह कुश्वाह को ही प्रत्याशी बनाया है, जबकि बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए साहब सिंह गुर्जर को कांग्रेस की तरफ से मैदान में है।

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट पर 2013 से बीजेपी का कब्जा है। इस सीट पर 2013 और 2018 में भरत सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2008 में ये सीट बसपा के पास थी। भरत सिंह कुशवाहा ने साल 2013 में कांग्रेस के राम सेवक सिंह को हराया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : कांग्रेस का किला बनी हुई है डबरा सीट, भाजपा के सिंधिया-नरोत्तम भी अबतक नहीं भेद सके


भाजपा के भरत सिंह कुश्वाह

48 वर्षीय भरत सिंह कुश्वाहा को भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कुश्वाहा की शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है। हालांकि, पैशे से वो एक किसान हैं। इस सीट पर 2013 और 2018 में भारत सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने साल 2013 में कांग्रेस के राम सेवक सिंह को हराया था। फिलहाल, भरत सिंह इस सीट पर मौजूदा विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : दिलचस्प है राघोगढ़ विधानसभा का मुकाबला, कांग्रेस का किला भेदने उतरा सिंधिया का सिपाही


कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर

यहां देखें LIVE UPDATE : https://www.facebook.com/Patrikamadhyapradesh/videos/1083569552651432

वहीं, कांग्रेस की ओर से ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए 52 वर्षीय साहब सिंह गुर्जर की शेक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट है। साहब सिंह पैशे से व्यापारी हैं। अपने कॉलेज के दिनों से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रीय हुए साहब सिंह साल 2018 में टिकट न मिलने से खफा होकर बसपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, मात्र 1500 वोटों के अंतर से वो चुनाव हारे थे। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद वापस कांग्रेस में आ गए। अब इस बार पार्टी ने साहब सिंह को ही टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : ग्वालियर विधानसभा में पुराने चेहरे फिर चुनावी मैदान में, दाव पर सिंधिया की साख

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के मतदाता

ग्वालियर ग्रामीण का विधानसभा क्रमांक 14 है। विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 51 हजार 940 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 244 है। जबकि महिला मतदाता 1 लाख 16 हजार 693 हैं। वहीं, सीट पर जातिगत समीकरणों पर गौर करें तो यहां सबसे ज्यादा कुश्वाह समाज के मतदाता हैं। क्षेत्र में कुशवाहा समाज के 45 हजार मतदाता हैं। इसके बाद जाटव समाज के 22 हजार मतदाता हैं। फिर बघेल समाज के 18 हजार मतदाता हैं। गुर्जर समाज के 17 हजार। यादव समाज के 11 हजार। ब्राम्हण समाज के 10 हजार के जाट समाज के 9 हजार और मुस्लिम समाज के 9 हजार मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : जौरा विधानसभा में उपचुनाव के प्रतिद्वंदी फिर आमने-सामने, इस बार किसका पलड़ा भारी ?


ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की आवाज

- विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सौसा गांव के लोगों का कहना है कि सड़कें तो बेहतर बन गई हैं, लेकिन नालियां नहीं हैं। गंदा पानी सड़क पर फैलता रहता है। ट्कांसफार्मर पर बड़े क्षेत्र का भार होने की वजह से वो आए दिन फुंक जाता है।

- सौसा हाई स्कूल की बाउंड्री तो बना दी गई है, लेकिन स्कूल की हालात खराब है। स्कूल में पीने के पानी व्यवस्था नहीं है। शिक्षक कभी पूरे नहीं आते। स्कूल भवन की हालत भी काफी खराब है। छात्रों के खेलने के लिए भी कोई जगह नहीं है।

- सौसा से पांच किलोमीटर स्थित ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के ही उटीला गांव में रहने वाले पूरन और इंद्रजीत का कहना है कि मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे हैं पिर भी राशन कार्ड नहीं बन सका। सचिव और सरपंच सुनते नहीं है। नल-जल योजना के तहत हर घर में नल लग गए हैं, लेकिन उनमें अबतक पानी नहीं आया। प्राइवेट बोर से पांच सौ रुपए महीना देकर पानी लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : 20 साल से भाजपा का गढ़ है दतिया विधानसभा, नरोत्तम मिश्रा के सामने फिर राजेंद्र भारती


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।