
Gwalior to mumbai flight schedule : मुंबई के लिए अकासा की दूसरी फ्लाइट मंगलवार से शुरू हुई है। पहले दिन मुंबई से इस फ्लाइट से 48 यात्री आए और मुंबई के लिए 73 यात्री रवाना हुए। फ्लाइट के शुरू होने से अब ग्वालियर के लोगों को मुंबई जाने दूसरी फ्लाइट मिल गई है। ग्वालियर से मुंबई के लिए इंडिगो की भी एक फ्लाइट संचालित है। बता दें कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट (new terminal) से अकासा की फ्लाइट अहमदाबाद के लिए 1 फरवरी से शुरू हुई है। अहमदाबाद के लिए ये फ्लाइट हर सोमवार को संचालित होती है।
- फ्लाइट सप्ताह में एक बार मंगलवार को चलेगी।
- मुंबई से फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरकर ग्वालियर दोपहर 2 बजे आएगी।
- ग्वालियर से 2.40 बजे मुंबई के लिए रवाना होकर शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।
- ग्वालियर और मुंबई के बीच सफर करीब 2 घंटे का रहेगा।
ये भी पढ़ें : Good News: ग्वालियर से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को, ऑनलाइन मिलेगा रिजर्वेशन
Updated on:
28 Feb 2024 08:28 am
Published on:
28 Feb 2024 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
