
Gwalior Weather update severe cold cold day deep fog
Gwalior Weather: जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से गुरुवार को शहर में सर्दी प्रचंड हो गई। दिनभर कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। कोहरे से दिनभर ओस टपकती रही। प्रदेश में ग्वालियर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। सीवियर कोल्ड डे होने से लगा कि अब सर्दी पड़ी है। वहीं दूसरी ओर कोहरे के कारण रेल व सडक़ यातायात प्रभावित हो गया। दृश्यता शून्य होने की वजह से सडक़ों पर गाड़ी की हेडलाइट ही नजर आ रही थी। वाहन रेंगते हुए चले।
शहर में सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इससे दृश्यता शून्य रही। चंद दूरी के बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। जैसे-जैसे दिन गुजरा, वैसे सर्दी का सितम बढ़ गया। सर्दी से राहत के लिए दिन में लोगों ने हीटर व अलाव जलाए। दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। इस कारण दिन व रात में एक जैसी सर्दी रही। दिन की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस (डिसे) कम रहा।
जनवरी 2024 में दिन में इस तरह की सर्दी पड़ी थी। जनवरी में लगातार कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड रहे थे। दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक आया था। पिछले साल जैसी सर्दी इस बार गुरुवार को पड़ी है। दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई।
-शीतलहर- न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिसे नीचे दर्ज हो या फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर आ जाए। शीतलहर मानी जाती है।
-तीव्र शीतलहर- न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर आ जाए या फिर सामान्य से तापमान 6.5 डिसे नीचे चला जाए।
-कोल्ड डे- अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिसे 6.4 डिसे दर्ज हो।
-सीवियर कोल्ड डे- अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिसे नीचे दर्ज हो जाए। अधिकतम 13.1 न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा।
समय - तापमान
05:30 - 11.2
08:30 - 11.2
11:30 - 11.6
14:30 - 12.4
17:30 - 13.0
Updated on:
16 Jan 2025 11:35 am
Published on:
16 Jan 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
