25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haj 2026 : 31 मार्च तक जमा करें 86,550 रुपए, देर करने पर फ्लाइट नहीं होगी कन्फर्म

Haj 2026 : हज यात्रा पर जाने वाले 31 मार्च तक 86,550 रुपए जमा करें। देरी होने पर फ्लाइट कन्फर्मेशन मुश्किल हो जाएगा। एमपी में इंदौर से हज पर जाने वालों को सबसे अधिक 3,81,130 रुपए खर्च देना पड़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Haj 2026

हज पर जाने वाले यात्री ध्यान दें (Photo Source- Patrika)

Haj 2026 : हज के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जायरीनों के लिए लबबैक पुकारने का वक्त करीब आ रहा है। मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद नासिर हुसैन ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम (तीसरी) किस्त की राशि और कुल खर्च का विवरण जारी कर दिया है। जिन हाजियों ने अब तक दो किस्तें जमा कर दी हैं, उन्हें 31 मार्च 2026 तक शेष राशि जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कुर्बानी के लिए 17,280 रुपए अलग से जमा करवाकर उसकी रसीद हज हाउस में जमा करानी होगी। निर्धारित समय तक भुगतान नहीं करने पर फ्लाइट कन्फर्मेशन में परेशानी आ सकती है।

आपको बता दें कि, इस बार मध्य प्रदेश में सिर्फ इंदौर को एम्बरकाशन पॉइंट बनाया है, वहां से 5 और 6 मई को फ्लाइट रवाना होगी। प्रदेश में इंदौर के जरिए यात्रा करने वाले यात्री को देशभर में सबसे अधिक 3,81,130 रुपए चुकाना पड़ेगे। वहीं, देश में सबसे कम अहमदाबाद से 3, 50, 480 रुपए और सबसे अधिक विजयवाड़ा से 4, 26, 280 रुपए का खर्च देना पड़ेगा। विजयावाड़ा से पहली बार हज के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी।

अब तक जमा राशि (अनिवार्य)

-पहली किस्त 1, 52, 300 रुपए।
-दूसरी किस्त 1, 25, 000 रुपए।

एम्बार्केशन प्वाइंट अनुसार शेष राशि और कुल खर्च

एम्बार्केशन----तीसरी किस्त-----कुल हज खर्च

-मुंबई ---------- 62, 950 ----------- 3, 57, 530
-दिल्ली --------- 69, 300 ---------- 3, 63, 880
-लखनऊ ------- 75, 250 ---------- 3, 69, 830
-इंदौर ---------- 86, 550 ----------- 3, 81, 130
-अहमदाबाद ---- 55, 900 ---------- 3, 50, 480
-विजयवाड़ा--------1, 31, 700 ------ 4, 26, 280

हज 2025 बनाम हज 2026 : कुल खर्च में वृद्धि

-इंदौर : 23,780 रुपए
-दिल्ली : 36,480 रुपए
-मुंबई : 37,930 रुपए
-अहमदाबाद : 9,230 रुपए
-लखनऊ : 15,880 रुपए

हज यात्रा के लिए ऐसे करें भुगतान

-ऑनलाइन: हज कमेटी की वेबसाइट ( हमकमेटी.जीओवी.इन ) या हज सुविधा ऐप के जरिए (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग )।
-ऑफलाइन: एसबीआइ या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पे-इन-स्लिप के जरिए। इसके लिए यूनिक बैंक रिफरेंस नंबर जरूरी होगा।

यात्रा में ये सुविधाएं

-हज यात्री के आने - जाने का हवाई किराया।
-मक्का में हज यात्री का बीमा रहने की व्यवस्था।
-हज यात्रियों को एक स्मार्ट वॉच और रोमिंग सिम भी दी जाएगी।