16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy rain: इतना पानी बरसा कि ओवरफ्लो हो रहा तिघरा डैम, 2 फीट ही खाली, फिर क्या होगा !

Heavy rain: तिघरा में पानी में लगातार बढोत्तरी को देखते हुए वार्ड 58 की पार्षद ने आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन किए जाने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Heavy rain

Heavy rain

Heavy rain: तिघरा क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से तिघरा में 5 इंच पानी की बढ़ोत्तरी हुई। इससे तिघरा का वाटर लेवल बढकऱ 736.90 फीट यानी 3750.06 एमसीएफटी पर पहुंच गया। इससे तिघरा अब सिर्फ दो फीट ही खाली है। क्योंकि तिघरा 739 फीट तक ही भरता है। वहीं तिघरा अब 84 प्रतिशत तक भर गया है और सिर्फ 16 प्रतिशत ही खाली बचा है।

ऐसे में अब उम्मीद है कि तिघरा एक सप्ताह के अंदर लबालब हो जाएगा। इधर, तिघरा में पानी में लगातार बढोत्तरी को देखते हुए वार्ड 58 की पार्षद ने आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन किए जाने की मांग की है। हालांकि निगम के पीएचई अफसर प्रस्ताव तैयार कर चुके है कि प्रतिदिन पानी गर्मी में यानी मार्च-अप्रेल 2025 में ही दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP को एक और बड़ी सौगात, इटारसी से 978 किमी. तक में बिछेगा नया रेलवे ट्रैक


हरसी बांध में पहुंच रहा पानी

अपर ककैटो के कैचमेंट एरिया व पर्वती नदी क्षेत्र में बारिश होने से अपर ककैटो बांध लबालब हो गया है। पानी की लगातार बढोत्तरी को देखते हुए बीते 15 दिन से अपर ककेटो बांध का एक गेट खोलकर रखा गया है। जिससे हर दिन 16.27 क्यूमेक या 500 क्यूसेक पानी हर दिन ककैटो के लिए छोड़ा जा रहा है। यह पानी ककैटो से हरसी बांध में पहुंच रहा है। वहीं अपर ककैटो व ककैटो बांध लबालब होते देख आसपास के एरिया में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दूर रहने के लिए अलर्ट जारी

जलसंसाधन विभाग के अपर ककैटो एसडीओ डीके वर्मा ने बताया कि अपर ककैटो के साथ ही ककैटो बाध से भी वेस्ट वियर से पानी ओवरफ्लो होकर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बांध में पहुंच रहा है। सुरक्षा को देखते हुए नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही अभी अपर ककैटो का एक गेट खोलकर 16.27 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। यदि अभी भी बारिश होती है और पानी में बढोत्तरी हुई तो मंगलवार को तीन गेट और खोलकर 210 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा।