
railway track
इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई, प्रभातपट्टन, पांढुर्ना होते हुए नागपुर तक 250 किमी ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल-पुलियाओं के पास से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। हैदराबाद की आरवी एसोसिएट्स कंपनी के इंजीनियर्स ने प्रारंभिक सर्वे किया है।
रेलवे के इस कॉरिडोर में इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, नरखेड़, वल्लारशाह, चंद्रपुर, रामगुडंम, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा बड़े स्टेशन आएंगे। चौथी रेलवे लाइन वर्तमान ट्रैक से अलग रूट पर रहेगी। कुछ जगह पर पुरानी लाइनों के पास आएंगी। इसमें कुछ नए स्टेशन भी बनेंगे। ट्रैक 110 किमी की गति के लिए मुफीद होगा। पवारखेड़ा, सोनासांवरी, गरीबी लाइन सहित आमला से लेकर ताकू स्टेशन तक 11 रेलवे गेट बंद किए जा रहे हैं।
भारतीय रेलवे ने उत्तर से दक्षिण के बीच माल परिवहन में तेजी लाने इटारसी से विजयवाड़ा के बीच 978 किमी लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर काम शुरू किया है। कॉरिडोर में अप-डाउन के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन अलग से डालने की योजना है। इन पर मालगाड़ी चलेगी। इसके लिए इटारसी के 9 और बैतूल के 88 गांव चिह्नित किए हैं।
Updated on:
25 Aug 2024, 10:02 AM IST
Published on:
25 Aug 2024, 10:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.