20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत पर चढकऱ पड़ोसन को गोलियां मारी, भतीजे का अपहरण

धमकी राजीनामा नहीं किया तो अपहृत की लाश ले जाना

2 min read
Google source verification
Injured woman admitted to hospital

छत पर चढकऱ पड़ोसन को गोलियां मारी, भतीजे का अपहरण

ग्वालियर। दो फीट जमीन के लिए चराई गांव में सुबह, सुबह कोहराम मच गया। किसान चक्रभान बघेल के पड़ोसी ने छत पर चढकऱ उसकी पत्नी को गोली मारी। फिर चक्रभान के 16 साल के भतीजे कपिल को अगवा कर लिया। उसे रिहा करने बदले शर्त रखी, पुलिस के पास गए तो कपिल की लाश ले जाना। जिंदा चाहते हो मुंह बंद करो। राजीनामा लिखकर पहुंचा दो।
चराई गांव निवासी किसान चक्रभान बघेल ने बताया भीकम बघेल पड़ोसी है। उससे 20-25 साल से दुश्मनी चल रही है। भीकम गांव में सिक्का जमाना चाहता है। इसी ठसक में उनके परिवार को भी दबाता है। 5 साल पहले उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की।

मां बालोबाई ने विरोध किया तो उन्हें पीटा था।भीकम की पुलिस से शिकायत की थी। फिर भी बात खत्म नहीं हुई। भीकम और उसका परिवार और बौखला गया। इस जमीन पर निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे नींव खोद रहे थे। भीकम ने जमीन को अपना बताया, कहा दो फीट जगह छोडो तब नींव खोदो। उसे बताया जमीन हमारी, फिर क्यों जगह छोडें।

छत पर चढकर ठोंकी गोलियां
चक्रभान ने बताया नींव भीकम के मकान की दीवार से सटा खोद रहे थे, पड़ोसी की बात नहीं सुनी तो भीकम उसका बेटा पूरन, रामौतार, परमाल के अलावा घर ेसदस्य छुटल्ली, शैलेन्द्र सहित महिलाएं छत पर आ गईं। इन लोगों ने पहले पत्थर फेंककर नींव खोदने से रोकने की कोशिश की, तब तक परमाल और रामौतार बंदूक उठा लाए उनके घर पर गोलियां चलाईं। पत्नी मीना दरवाजे के पास बैठी थी, परमाल ने निशाना साध कर फायर किया। गोली मीना के कंधे से घुसकर दूसरे कंधे में घुस गई। उसे जख्मी कर गोली चलाने वाले धमकियां देकर भाग गए।

खेत से लडक़े का अपहरण
खून खराबे के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा, उन्हें पता था अब पुलिस दबोचेगी। इसलिए भतीजे कपिल बघेल 16 को अगवा कर लिया। कपिल खेत पर था। उसे गनप्वाइंट पर आरोपी हांक कर ले गए। ठिकाने पर पहुंचकर उन्हें बताया कि कपिल को उठा लिया है। उसे जिंदा वापस चाहते हो तो मुंह बंद रखो और राजीनामा लिखकर दो। नहीं तो कपिल की लाश घर भेज देंगे।

गांव में दहशत, अपहृत की तलाश
महिला की हत्या की कोशिश और लडक़े के अपहरण की वारदात से चराई में दहशत है। आरोपी अपहृत को किस ठिकाने पर दुबके हैं, पुलिस पता लगाने में जुटी है। जिन हथियारों से आरोपियों ने गोलियां ठोंकी हैं, वह अवैध बताए जा रहे हैं।