4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौतपा 25 से शुरू, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

नौतपा 25 से शुरू, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 May 2018, 7:45 PM IST

hot wind alert

नौतपा 25 से शुरू, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

ग्वालियर। ज्यों-ज्यों नौतपा के दिन नजदीक आते जा रहे हैं त्यों-त्यों सूर्यदेव की त्योरियां चढ़ती जा रही हैं। बुधवार को तापमान 46.20 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। दिन का तापमान तो बढ़ा ही रात के पारे में भी उछाल आने से लोग कूलर में भी चैन की नींद नहीं ले सके। बुधवार को सुबह से ही मौसम के तेवर तीखे रहे। दिन में दस बजे ही धूप ने लोगों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया था। शाम को भी तपन भरे माहौल ने लोगों को पसीना-पसीना किया।

यह भी पढ़ें : फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने भी दिए ये बड़े संकेत


तीन डिग्री से अधिक उछला पारा
पारे की चाल हर रोज रफ्तार पकड़ रही है। बुधवार को तीन दिन में पारे की चाल में तीन डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि रात के पारे में चार डिग्री का उछाल आया। रात के पारे में उछाल आने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : breaking : ग्वालियर-भिण्ड में हुई बारिश,ओले भी गिरे, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

रात हुई और गर्म
मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार को रात का तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो बुधवार को बढ़ कर 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह दिन का तापमान 46.20 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर बुधवार को 46.40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया।

यह भी पढ़ें : भाभी ने किया काम करने से मना तो, देवर ने कर दिए उसके दो टुकड़े

25 से शुरू है नौतपा
25 मई से शुरू हो रहे नौतपा को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी लोगों को अलर्ट कर चुके है। क्योकि जिस तेजी के तापमान बढ़ रहा है उससे लगातार हीट बढ़ती ही जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को अलर्ट करते हुए बताया कि दोपहर १२ से तीन बजे के बीच घर से बाहर न निकले और कमरे के अंदर ही रहे। हालांकि गुरुवार की शाम को ग्वालियर हो हुई बारिश ने लोगों का काफी हद तक राहत भी दी है।

यह भी पढ़ें : दो दिन से लापता जेठ-बहू के शव पेड़ पर लटके मिले,सामने आई ये सच्चाई

पारे की चाल
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 मई 42.0 २३.४
21 मई 43.0 26.4
22 मई 45.4 27.0
23 मई 46.4 27.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में