7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान, दुकानदार नहीं दे पाएंगे आपको धोखा 

कई बार जानकारी न होने के चलते लोग असली सोने की पहचान नहीं कर पाते हैं और मिलावटी सोने को खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं।

2 min read
Google source verification

image

rishi jaiswal

Dec 06, 2016

gold buying

gold shop

ग्वालियर। त्यौहारी सीजन के अलावा विवाह के सीजन आदि में भी सोना-चांदी काफी मात्रा में बिकता है। वहीं इस दौरान खरीदी में लगातार नकली और मिलावटी सोना की शिकायतें आती रहती है। जानकारों के अनुसार मुनाफे के लिए कई सराफा कारोबारियों द्वारा ऐसा अशुद्ध माल लगातार धड़ल्ले से बेचा जाता है। शुद्ध सोना के नाम पर इसमें चांदी, तांबा और जस्ता की मिलावट की जाती है।

जानकारी न होने के चलते लोग असली सोने की पहचान नहीं कर पाते हैं और मिलावटी सोने को खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं। दुकानदारों के इस धोखे से बचने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिन्हें आजमाकर आप सोने की शुद्धता और उसके असली-नकली होने का फर्क जान सकते हैं।



शुद्ध सोने की पहचान के ये हैं आसान तरीके
1. सबसे पहले तो सोने का हॉलमार्क देखें, हॉलमार्क में सोने की शुद्धता से जुड़ी पूरी जानकारी होती है।

2. सोना 22 कैरेट का ब्राइट येलो होता है, जबकि 18 कैरेट का स्ट्रांग येलो और 18 कैरेट से कम का लाइट येलो होता है।

3. पसीने के संपर्क में आने पर अगर सोना सिक्के की तरह दुर्गंध दे तो इसका मतलब उसमें मिलावट है। असली सोना गंध नहीं देता।



4. सोने को एक कप पानी में डालें. नकली सोना हल्का तैरने लगता है, जबकि असली पूरी तरह बैठ जाता है।
5. सोने को चुंबक के पास ले जाने पर अगर वह आकर्षित हो जाए तो उसमें मिलावट है। सोना पहनने के बाद अगर त्वचा पर कोई बदलाव दिखता है तो आपके गहनों में मिलावट की गई है।

6. महिलाएं फोरहेड पर थोड़ा पाउडर या फाउंउेशन लगाकर वहां सोना के गहने को रगड़ें. अगर वहां काली लकीर बनती है तो सोना नकली है।



7. यदि आप 22 कैरेट गोल्ड को दांतों से काटेंगे तो इस पर हल्का निशान पड़ जाएगा. क्योंकि यह मुलायम होता है, लेकिन 18 कैरेट गोल्ड के कठोर होने के कारण उस पर निशान नहीं पड़ता।

8. नकली सोने पर काले या हरे धब्बे भी दिख सकते हैं।

9. असली सोना में कभी जंग नहीं लगता।

ये भी पढ़ें

image