7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रोड टू चंदेरी’ कलेक्शन के शोस्टॉपर बने सिंधिया, एक्ट्रेस संग की रैंप वॉक

क्या आपने देखा है ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अंदाज? इससे पहले ग्वालियर की महारानी को एक अंतरराष्ट्रीय महिला मैग्जीन देश की 50 सुंदर महिलाओं में शामिल कर चुकी है।

3 min read
Google source verification

image

rishi jaiswal

Oct 18, 2016

scindia with bollywood heroiens

scindia on ramp

ग्वालियर। फैशन वीक में डिजाइनर्स के लिए सेलेब्रिटीज को शोस्टॉपर तो आपने कई दफा देखा होगा, लेकिन इस दफा अमेज़न इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग/समर 2017 में मौजूद सभी लोग एक पॉलिटिशियन को देखकर आश्चर्य में पड़ गए!

दरअसल ग्वालियर रियासत से नाता रखने वाले कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडियन फेब्रिक्स को सेलेब्रेट करने के लिए 'द रोड टू चंदेरी' फैशन शो की ओपनिंग की। उनके साथ इस दौरान रैंप पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी समेत कई अन्य मॉडल भी नजर आए। सिंधिया शो के दौरान एथनिक लुक में नजर आए। खास बात ये है कि इस फैशन वीक में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी नजर आई।

(दिशा पाटनी)

डॉक्यूमेंट्री में किया वाइस ओवर
ग्वालियर के महाराज व मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बॉलीवुड हसीनाओं के साथ दिल्ली में रैम्प वॉक किया। इस फैशन वीक के शुरूआती शो 'रोड टू चंदेरी' में भारत के 16 जाने-माने डिजाइनर परंपरागत कपड़ों पर अपनी सोच को प्रदर्शित किया। इसमें पहले दिन एक खास डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वाइस ओवर भी किया है।

(अदिति राव हैदरी)

चंदेरी फैब्रिक्स के लिए उतरे 'महाराज'
ज्योतिरादित्य ने मशहूर चंदेरी साड़ी को प्रमोट करने के लिए ये रैम्प वॉक किया। यहां रैंप पर चलते हुए ज्योतिरादित्य का अंदाज प्रोफेशनल मॉडल्स की तरह दिख रहा था। उन्होंने ऑफ व्हाइट कुर्ता-पजामा और डार्क ब्लैक नेहरू जैकेट पहन रखा था।

(पत्नी प्रियदर्शनी राजे संग ज्योतिरादित्य सिंधिया)

ग्वालियर की महारानी देश की 50 सुंदर महिलाओं में
आपको बता दें कि बड़ोदरा की राजकुमारी रहीं प्रियदर्शिनी राजे जो कि अब ग्वालियर की महारानी हैं, उन्हें अंग्रेजी की एक अंतरराष्ट्रीय महिला मैग्जीन ने देश की 50 सुंदर महिलाओं में शामिल किया था।


सोफिया कॉलेज की ग्रेजुएट प्रियदर्शिनी राजे जब दिल्ली में होती हैं तो वे एक राजनेता यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी होती हैं, जबकि ग्वालियर आते ही वे रॉयल परिवार की महारानी बन ये जिम्मेदारी निभाती हैं।

दो बच्चों की मां हैं प्रियदर्शनी
ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी दो बच्चों की मां हैं। उनके पुत्र महाआर्यामन और पुत्री अनन्या राजे हैं। महाआर्यामन इस समय अमरीका में उच्च शिक्षा ले रहे हैं और पुत्री अनन्या राजे दिल्ली में ही रहकर पढ़ती हैं।



सादगी की 'महारानी'
ग्वालियर के लोग जब भी महारानी प्रियदर्शिनी राजे से मिलते हैं तो उन्हें यह अहसास बिल्कुल नहीं होता कि वे किसी रॉयल परिवार के साथ हैं। उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया जब भी शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने जाते हैं, तो प्रियदर्शिनी राजे ग्रामीण परिवेश में ऐसे घुलमिल जाती हैं, जैसे वे यहीं पली-बढ़ी हैं।

disha patni
(पत्नी प्रियदर्शनी राजे और बेटी अनन्या संग ज्योतिरादित्य सिंधिया)

ये भी पढ़ें

image