16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया ने की पत्नी की तारीफ, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हैं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया

Lok Sabha Election 2024: प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने पहली बार भाजपा के लिए मांगे वोट, गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में पति ज्योतिरादित्या सिंधिया के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरीं प्रियदर्शिनी राजे रह चुकी हैं फेमिना की दुनिया की सबसे खूबसूरत टॉप 50 महिलाओं में शुमार...

3 min read
Google source verification
jyotiraditya_scindia_with_wife_priyadarshini.jpg

Lok Sabha Election 2024: प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह मेरी जीवन साथी हैं, इसलिए पूरे चुनाव में साथ रहेंगी। वह यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

सोने की छत वाले महलों में रहने वाली प्रियदर्शिनी किसी भी मामले में ज्योतिरादित्या सिंधिया से कम नहीं हैं। गुजरात के गायकवाड़ राजयघराने की बेटी प्रियदर्शिनी की मां नेपाल के राजघराने से हैं। मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल और सोफिया कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली प्रियदर्शिनी को फेमिना ने 2012 में दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया।

ज्योतिरादित्या सिंधिया और प्रियदर्शिनी की पहली मुलाकात मुंबई में हुई थी। पहली मुलाकात में ही सिंधिया को प्रियदर्शिनी पसंद आ गई थीं। इसके बाद वे एक-दूसरे को डेट करते रहे।

दोनों ने अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बांध लिया। 12 दिसंबर 1994 को घर वालों की सहमति से शादी की। अब इस रॉयल दंपती के दो बच्चे भी हैं। बेटा महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया।

बता दें कि प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भले ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं, लेकिन मीडिया और राजनीति से हमेशा दूर रहती हैं। हां आप अक्सर चुनावों में उन्हें पति ज्योतिरादित्या सिंधिया के समर्थन में वोट मांगते देखते रहे होंगे। उन्होंने हमेशा पति और कांग्रेस के समर्थन मे वोट मांगा। लेकिन अब भाजपा नेता हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही भाजपा के लिए वोट मांगने चुनावी मैदान में हैं।

384 उम्मीदवार उतरे तो क्या बैलेट पेपर से होगा चुनाव

दिग्विजय सिंह के बयान पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, राजा साहब को हर चीज में कुछ न कुछ कठिनाई दिखाई देती है। जिस ईवीएम को कांग्रेस लेकर आई थी, अब पिछले 10 साल से प्रश्न वही उठा रहे हैं। जहां कांग्रेस जीतती है, वहां उनका कोई प्रश्न नहीं है। जहां कांग्रेस हारती है वहां उनके प्रश्न हैं। इसलिए 384 बोल रहे हैं, उनको 370 बोलना चाहिए था, जिससे उनमें कुछ मजबूती होती। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि प्रजातंत्र में लोगों के मतााधिकार पर प्रश्न करना इससे बड़ा कलंक कुछ नहीं हो सकता है।


गुना. गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने मातृ शक्ति सम्मेलन में कन्याओं का पूजन कर टॉफी बांटी। उन्होंने कहा, यदि कोई इस समय हम पर किसी भी तरह की टिप्पणी करता है तो करने दो, उसकी चिंता मत करो, बस हमें चिंता करना है ज्यादा से ज्यादा मतों से अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है।