31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं जोड़ पाए, वो अब भारत जोड़ेंगे

मंत्री सिंधिया ने कहा कि, जो कांग्रेस अपने आप को नहीं जोड़ सकी, वो कांग्रेस अब भारत जोड़ने की कोशिश कर रही है।

2 min read
Google source verification
News

'भारत जोड़ो यात्रा' पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं जोड़ पाए, वो अब भारत जोड़ेंगे

ग्वालियर. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर तंज कसा है। मंत्री सिंधिया ने कहा कि, जो कांग्रेस अपने आप को नहीं जोड़ सकी, वो कांग्रेस अब भारत जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, सिंधिया ने कहा कि, इससे उलट प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में हुआ कार्यक्रम राजपथ को कर्तव्य पथ में तब्दील किया है। बता दें कि, कैंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कैबिनेट मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये भी कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की एक ही मंशा है। मंत्री-संत्री समेत एक एक शख्स अपने आप को देश की सेवा के लिए पूर्ण रूप से झोंक सके। जन मन को टटोलते हुए जन मन की आशाओं और आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतर सके। ऐसे में भारत के अमृत काल से शताब्दी काल के सफर में हम हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। पीएम मोदी ने पहले दिन ही कहा था कि, वो प्रधानमंत्री नहीं प्रधान जनसेवक हैं। उन्हीं के बताए हुए कदमों पर सरकार और पार्टी सदस्य भी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहे हैं ये 7 पर्यटन स्थल, जानिए कैसी है तैयारी


देश इतिहास रचने जा रहा है- सिंधिया

सिंधिया ने आगे ये भी कहा कि, पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्योपुर में आ रहे चीतों पर देश इतिहास रचने जा रहा है। ये अतिशयोक्ति नहीं होगी। चीतों का विस्थापन करना एक आसान काम नहीं है। विश्व में बहुत बिरले ऐसे सफल विस्थापन हो पाए हैं, जिसकी शुभ शुरुआत भारत में की जा रही है। इस बता का हमें गर्व है। इसकी शुरुआत कूनो पालपुर क्षेत्र में होने जा रही है। यह क्षेत्र पहले भी वन्य प्राणियों के लिए हमेशा से ही देशभर में माना जाता रहा है। इस इलाके में पहले भी चीते हुआ करते थे। वहीं, सरकार की और से चीते के लिए पूरी तरह अनुकूल पर्यावरण तैयार किया जा चुका है। इसके साथ पीएम मोदी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां भी लगातार जारी हैं।

पहली बार इस नई तकनीक से हुई बप्पा की विदाई, देखें वीडियो