3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat Express: एमपी को पीएम मोदी की सौगात, सीएम मोहन यादव ने कहा बदल रहा देश का भाग्य

Khajuraho-Nizamuddin Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन एमपी के खजुराहो से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। इससे पहले पीएम मोदी तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एमपी से शुरू कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Mar 2024, 10:02 AM IST

khajuraho_to_nizamuddin_vande_bharat_express_starated_by_pm_narendra_modi_85_thousand_crore_rupees_railway_project_in_india.jpg

Khajuraho Hazrat Nizamuddin Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत के साथ रेलवे की कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें एक स्टेशन एक उत्पाद के साथ झांसी मंडल की 29 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर एमपी सीएम ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए बधाई दी...

बता दें कि पीएम मोदी पिछले साल भी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात एमपी को दे चुके हैं। इनमें से एक भोपाल से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलने वाली है। जबकि दो अन्य भोपाल से इंदौर और भोपाल से रीवा की जबलपुर होते हुए चल रही हैं। इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने 27 जून को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

बता दें कि एमपी सीएम मोहन यादव ने एमपी को रेलवे की परियोजनाओं की सौगात मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी, कहा कि अब देश का भाग्य बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं बधाई देता हूं। रेल मंत्री को बधाई।

खजुराहो से वंदे भारत स्पेशल ट्रेन सुबह 9.55 बजे चलकर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शाम 7.15 बजे पहुंचेगी। कार्यक्रम सुबह 8 से झांसी मंडल के कई स्टेशनों पर होगा। ट्रेन के ग्वालियर आने पर दोपहर 2.55 बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री प्रद्यु्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर को आमंत्रित किया गया।

खजुराहो स्टेशन से सुबह 9.15 बजे प्रस्थान कर महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर सुबह 10 बजे , टीकमगढ़ स्टेशन पर सुबह 11 बजे, ललितपुर दोपहर 12.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर दोपहर 1.35 बजे, ग्वालियर दोपहर 2.55 बजे एवं आगरा कैंट स्टेशन पर यह ट्रेन 4.35 बजे पहुंचकर पलवल 6.40 बजे अपने गंतव्य हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शाम 7.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से खजुराहो के लिए तीन ट्रेनें हो जाएंगी। है।

वंदे भारत एक्सप्रेस 15 मार्च से सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। लेकिन सोमवार को ये ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दे रहे हैं। विशेष रूप से, पीएम मोदी ने 3 अप्रैल, 2023 को अपनी भोपाल यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। प्रधान मंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भारत के 'सबसे आधुनिक' रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन का उद्घाटन किया था, जिसे पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।

- वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी देश को 10 और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही रेलवे की 85000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें :धार भोजशाला सर्वे: 1000 साल पहले यहां होती थी मां सरस्वती की पूजा, अब होगा सर्वे