
फूलबाग गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार
ग्वालियर. सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356वे प्रकाशोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को फूलबाग गुरुद्वारा में सुबह अखंड पाठ साहब का भोग लगाया गया। इसमें फूलबाग गुरुद्वारा के हजूरी ग्रंथी भाई जतिंदर सिंह ने अरदास की। प्रकाश पर्व के चलते फूलबाग गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। शाम के समय कीर्तन दरबार सजाया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर 29 दिसंबर गुरुवार को फूलबाग गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क पहनने की अपील की गई है।
यहां से निकलेगा नगर कीर्तन
गुरुनानक देव गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एचएस कोचर और प्रबंधक भाई बलजीत सिंह ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे से फूलबाग गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा जो शहर के प्रमुख मार्गों नदीगेट, जयेंद्रगंज, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी एमएलबी रोड होते हुए वापस फूलबाग गुरूद्वारा पहुंचेगा। कीर्तन दरबार में ज्ञानी निर्मल सिंह धूलकोट वाले, हजूरी ग्रंथी गुरुद्वारा फूलबाग भाई जतिंदर सिंह, कर्ता बंधन छोड़ गुरुद्वारा के भाई गुरजंत सिंह गुरु की महिमा का वाचन करेंगे। हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा फूलबाग, रागी कमलजीत सिंह जालंधर वाल, द्रष्टा बंधन छोड़ गुरुद्वारा का रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह शबद कीर्तन करेंगे। नगर कीर्तन में दिल्ली के गतका की टीम होगी जो पंजाबी युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगी।
दौलतगंज में की रोशनी
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में फूलबाग गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। वहीं दौलतगंज में भी यहां के व्यापारियों की ओर से आकर्षक विद्युुत सज्जा की गई है। यहां से निकलने वालों का ध्यान बरबस ही इस ओर आकर्षित हो रहा है।
Published on:
28 Dec 2022 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
