
ग्वालियर। उच्चशिक्षा विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश की यूनिवर्सिटी के कुलसचिवों, उपकुलसचिवों व अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में पीएस बीआर नायडू ने परीक्षा कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं के निजात के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उनका कहना था कि अधिकतर विवि की शिकायत हैं कि उनके यहां कई छात्र नेता रिजल्ट को बदलने के लिए दबाव बनाते हैं।
इसका सबसे बड़ा उपाय है कि विवि में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना। इसमें परीक्षा देने के बाद छात्र का परीक्षा परिणाम तुरंत आता है। परिणाम तुरंत आने के बाद कोई भी छात्र आपत्ति नहीं उठा सकता। यह प्रयोग आरजीपीवी में हो चुका है। अब सभी परंपरागत विवि में करना है। जेयू की ओर से इस बैठक में रेक्टर प्रो.आरजे राव, कुलसचिव डॉ.आनंद मिश्रा, उपकुलसचिव डॉ.आईके मंसूरी, डीसीडीसी प्रो.डीडी अग्रवाल ने भाग लिया।
एल-1 स्तर पर निपटाएं समस्याएं
पीएस और आयुक्त नीरज मंडलोई ने सभी कुलसचिवों को सीएम हेल्पलाइन के तहत आई समस्याओं के निराकरण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी समस्याओं को एल-१ पर ही निपटाने की बात कही। साथ ही पेंशन के मामलों को निपटाने के लिए लॉगटर्म प्लान देने के निर्देश दिए हैं,ताकि पेंशन के लिए शिक्षकों को भटकना ना पड़े।
दो करोड़ से होंगे साइंस कॉलेज में विकास कार्य
ग्वालियर ञ्च पत्रिका. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में २ करोड़ रुपए की राशि से विकास कराए जाने हैं, इसमें से १ करोड़ ४८ लाख रुपए की राशि मिल गई है। इस राशि से १०० छात्रों के लिए नया कंप्यूटर सेंटर बनेगा, इसके साथ ही ३० नए कक्षों का भी निर्माण होगा। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी प्रभारी मंत्री को रूसा की बैठक में दी गई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयों के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस राशि का सदुपयोग करें। बैठक में कलेक्टर राहुल जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य बीएस जादौन सहित अन्य मौजूद थे।
Published on:
28 Dec 2017 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
