28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल का आज कर्क राशि में प्रवेश, शनि के साथ बनेगा षडाष्टक योग

राजनीति के साथ मौसम में भी उथल-पुथल

less than 1 minute read
Google source verification
मंगल का आज कर्क राशि में प्रवेश, शनि के साथ बनेगा षडाष्टक योग

मंगल का आज कर्क राशि में प्रवेश, शनि के साथ बनेगा षडाष्टक योग

ग्वालियर. ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल 10 मई को दोपहर 1.44 बजे बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन से निकलकर चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।
यहां 1 जुलाई तक सुबह 1.52 बजे तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में भूमि पुत्र मंगल को अग्नि का कारक कहा गया है। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में जाकर वह नीच का हो जाता है। चंद्रमा जल का कारक है और मंगल अग्नि। अग्नि और जल का कोई मेल नहीं है। ज्योतिष में ऐसा कहा गया है कि कर्क में मंगल पूर्ण बलहीन होकर अपना कोई भी शुभ प्रभाव यहां नहीं देता है। ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी ने बताया कि मंगल 10 मई से एक जुलाई तक कर्क में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान शनि से षडाष्टक योग भी बनेगा। कर्क राशि में मंगल देव लगभग 53 दिनों तक रहेंगे। इस योग से राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही कभी तेज गर्मी, कभी वर्षा, आंधी तूफान और भूंकप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बराबर बनी रहेगी।
इन जातकों को मिल सकता है लाभ
यदि राशियों की बात करें तो मेष, कन्या, कुंभ राशि वाले जातकों के लिए ये स्थिति लाभदायक रह सकती है। इसके साथ ही 6 राशियों के लिए यह योग मुश्किल भरा रहेगा। मेष, मिथुन, कर्क, ङ्क्षसह, धनु, मकर राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेगी। वृश्चिक, मीन राशि के लिए यह समय सामान्य रहेगा। ग्रहों की विपरीत स्थिति वाले जातकों को सामूहिक रूप से रोज सुंदरकांड का पाठ करने के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाने और बूंदी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

Story Loader