27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Gwalior News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्ल्स हॉस्टल में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महात्या की घटना से पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
2 min read
Google source verification
Gwalior Suicide

Gwalior Suicide

Gwalior Suicide :मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्ल्स हॉस्टल में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महात्या की घटना से पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।MBBS डॉक्टर रेखा रघुवंशी(31) ने किन कारणों से आत्महात्या की, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

ये भी पढें - KYC अपडेट के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर से 7.39 लाख की धोखाधड़ी

पूरे हॉस्टल में मचा हड़कंप

ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के जमुना गर्ल्स हॉस्टल का है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रेखा रघुवंशी(Dr Rekha Raghuvanshi) आशोकनगर की रहने वाली थी। मृतका जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग से डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन की पढा़ई कर रही थी। आत्महात्या की घटना शनिवार की है। हॉस्टल की छात्राओं कहना है कि, शनिवार रात में डॉ. रेखा ने खाना खाकर पढ़ाई की और फिर सोने चली गई। देर रात करीब 12 बजे जब क्लासमेट डॉ. के रूम में पहुंची तो देखा कि वह रेलिंग से बंधे फंदे पर लटकी हुई है। घटना का पता चलते ही पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह मृतिका के पिता और भाई ग्वालियर पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर वे रो पड़े।

ये भी पढें - BJP नेता ने सीएमओ के चेहरे पर पोती कालिख, देखें वीडियो

पुलिस जांच में जुटी

कंपू थाना पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्टर रेखा रघुवंशी ने किन कारणों से आत्महात्या की, इसकी जांच की जा रही है। डॉक्टर रेखा के शव के पास से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतिका के फोन का जब्त कर लिया गया है। मृतिका के परिजन से पुछताछ के बाद ही घटना की स्थिती स्पष्ट हो सकेगी।