
Monsoon 2025 in MP (Image source ANI)
Monsoon In MP: मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं भयंकर गर्मी पड़ रही है तो कहीं बारिश का दौर चल रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से ग्वालियर में में भीषण गर्मी हो रही है। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे आसमान से आग बरसी। ओवर हीट के कारण शाम को बादल छा गए। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। कहीं-कहीं ओलों की बारिश हुई। इससे तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। भोपाल में भी बारिश हुई।
ग्वालियर की स्थिति देखी जाए तो खजुराहो के बाद दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग ने बारिश का का अलर्ट जारी किया है। शाम को 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी की संभावना रहेगी। दरअसल हरियाणा व राजस्थान में अलग-अलग तीन चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी हिस्से तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।
चक्रवातीय घेरों की वजह से राजस्थान की गर्म हवा की गति बढ़ गई है। दिनभर गर्म हवा 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है। इस कारण शहर में भीषण गर्मी हो रही है। आसमान से आग बरसी। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से जलन का अहसास हुआ। दिन में हीटवेव के हालात रहे। सडक़ों पर सन्नाटा छा गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
-राजस्थान व हरियाणा के पास में चक्रवीताय घेरे बन गए। इन घेरों की वजह से राजस्थान का तापमान बढ़ा हुआ है। ग्वालियर चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है। इस कारण ज्यादा प्रभाव दिख रहा है। सुबह से ही गर्म हवा चल रही है।
-अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी कम आ रही है। जिसकी वजह से दिनभर आसमान साफ रह रहा है।
-वातावरण गर्म हो गया है। इस कारण सुबह 10 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है।
एमपी में मानसून इस साल 15 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून सामान्य से एक-दो दिन पहले आ सकता है। नौ तपा खत्म होने के बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी। 15 जून तक मानसून पूरी तरह से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।
Published on:
21 May 2025 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
