
विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने किए खर्च का ब्यौरा व्यय लेखा समिति के सामने पेश किया है। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिकरवार व भाजपा उम्मीदवार माया सिंह सबसे आगे हैं। इन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के खाने व चाय, पानी पर राशि खर्च की है, जबकि भितरवार से कांग्रेस उम्मीदवार लाखन सिंह व भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह राठौर ने गाड़ी व रैलियों पर ही खर्च किया है। खाना, चाय, पानी पिलाने में हाथ सिकोड़ लिया है। जबकि डबरा से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे ने रैली व वाहनों के किराए पर खर्च किया है। 11निर्दलीय व क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों ने खर्च पेश किया है।
निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय लेखा समिति बनाई है। इस समिति के यहां प्रत्याशियों को अपने खर्च की जानकारी देनी है, साथ ही समिति के सदस्य भी निगरानी रखकर राशि खर्च में जोड़ देंगे। चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, लेकिन खर्च ज्यादा नहीं ज्यादा नहीं बताया है। व्यय लेखा समिति ने पहले सत्यापन कर जारी किया है। भाजपा-कांग्रेस के छह उम्मीदवारों के खर्च की जानकारी जारी हो सकी है।
फूल माला, माला, ढोल पार्टी लेकर चल रहे उम्मीदवार
जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवार ढोल, फूल माला, झंडा, बैनर सहित अन्य सामग्री लेकर चल रहे हैं। खाना खिलाने के लिए कैटरिंग सहित सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन उम्मीदवारों ने फूल माला पर खर्च नहीं किया। खाने का खर्च कम ही दिखाया है। गाड़ियों का किराया, सभा स्थल का किराया, रैली, सभा के खर्च की जानकारी दी गई है 90 में 17 उम्मीदवारों के खर्च की जानकारी जारी हो सकी है। जिसमें छह भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार हैं। स्टार प्रचारकों के हेलीपेड का खर्च भी जुड़ा है।
लेखा समिति की ओर से जारी नहीं खर्च
- नामांकन पत्र भरने के साथ लेखा समिति के सदस्यों को खर्च की गणना कर प्रत्याशी की राशि में जोडऩा है, लेकिन लेखा समिति की ओर से खर्च की गणना का आंकड़ा सामने नहीं आया है। यही वजह कि प्रत्याशियों को मिठाई व फलों से तौला जा रहा है। किस प्रत्याशी को कितना तौला गया। इसका ब्यौरा भी नहीं है।
- ग्वालियर में स्टार प्रचारकों की सभाएं भी हो चुकी है। इनमें कई छोटी-छोटी सामग्री पर खर्च किया जा रहा है। ये खर्चे नहीं जुड़ पा रहे हैं।
- 127 प्रकार की सामग्री के रेट तय किए गए थे, जिसमें सिर्फ गाड़ी का उपयोग अधिक हो रहा है।
उम्मीदवार पार्टी विधानसभा खर्च
- सतीश सिकरवार कांग्रेस ग्वालियर पूर्व 494759
- माय सिंह भाजपा ग्वालियर पूर्व 405532
- सुरेश राजे कांग्रेस डबरा 313345
- नारायण सिंह भाजपा ग्वालियर दक्षिण 273658
- मोहन सिंह भाजपा भितरवार 239980
- लाखन सिंह कांग्रेस भितरवार 224782
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री का बेटा चना रेवड़ी की तरह मांग रहा करोड़ों रुपए, विपक्ष नेता होता तो ईडी घर पहुंच जाती- सुरेंद्र राजपूत
ये भी पढ़ें : mp election 2023 652 कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
Updated on:
07 Nov 2023 09:42 am
Published on:
07 Nov 2023 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
