7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: सोशल मीडिया पर प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब तक भारत सिंह के खाते में जुड़े 200 रुपए

- पत्रिका ने चुनाव खर्च की गणना में लगे अधिकारी कर्मचारियों से खर्च आंकलन के तरीके पूछे, अपने ऑफिशियल अकाउंट पर विज्ञापन फॉर्मेट में पोस्ट करने पर ही जुड़े़गा खर्च...

2 min read
Google source verification
mp_assembly_election_news_1.jpg

विधानसभा चुनाव 2023 में सोशल मीडिया पर किया गया प्रचार का रुपया चुनाव खर्च में जुड़ेगा। इसके लिए अनुवीक्षण कक्ष भी बनाया गया है। कर्मचारियों को भी विशेषज्ञ के रूप में बिठा दिया गया है, नामांकन जमा होने के बाद अब तक उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह के चुनाव खर्च में सोशल मीडिया पर किए प्रचार का खर्च जुड़़ा है। 100-100 रुपए के दो विज्ञापनों का रुपया जोड़ा गया है। उनके ऑफिशियल अकाउंट पर किए गए दो पोस्ट का रुपया जोड़ा गया है। शेष उम्मीदवारों के खर्च में रुपया अभी नहीं जुड़ा है।

इस बार सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार सबसे ज्यादा है। उम्मीदवारों ने अपने ऑफिशियल अकाउंट सहित दूसरे माध्यम अपनाए हैं। अपना प्रचार कर रहे हैं। यहां तक की सोशल मीडिया में इन्फ्लुएंसर का भी सहारा लिया है। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रणनीति बनाकर प्रभावी कंटेंट पब्लिश कर रहे हैं, जिससे कि लोग प्रभवित हो सकें। पत्रिका ने मीडिया अनुवीक्षण कक्ष में तैनात एक्सपर्ट से सोशल मीडिया पर किए प्रचार के खर्च की गणना का तरीका जाना। उम्मीदवार ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर प्रचार सामग्री डाली है और उसका खर्च लिखा है तो उसे जोड़ लेंगे। इसके अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है। दूसरे प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार किया तो खर्च नहीं जुड़ सकेगा। यूट्यूब व फेसबुक का सबसे ज्यादा सहारा लिया जा रहा है। यूट्यूब पर जिनके फॉलोअर्स अधिक हैं। उन्होंने प्रचार का ये तरीका अपनाया है। वहीं दूसरी ओर जो विज्ञापन आ रहे थे, वह पार्टी के खाते में जा रहे थे। एक लाख रुपए प्रति दिन पार्टियों के खाते में जोड़े गए।

इस तरह के खर्च की गणना नहीं
- क्षेत्र में किए विकास, सामाजिक कार्यों के वीडियो तैयार किए गए हैं। उनको फिल्म के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन इसकी गणना नहीं है।
- चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं और सोशल मीडिया पर उसकाे प्रसारित किया जा रहा है। इसे काउंट नहीं किया जा रहा।
- इस संबंध में चुनाव की स्पष्ट गाइड लाइन नहीं है।

आज से जुड़ेगा चाय व समौसे का खर्च
- नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने नामांकन भरने वालों को उम्मीदवार मान लिया है। अब प्रत्याशी ने किसी को भी चाय, समौसा, मिठाई खिलाई तो खर्च में जुड़ जाएगा। यह प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी।
- उम्मीदवारों को पहला व्यय लेखा 6 नवंबर को व्यय लेखा शाखा में पेश करना होगा। नामांकन दाखिल करते वक्त व्यय लेखा रजिस्टर दिया है, जिसमें खर्च को दर्ज करना है।
- 10 व 15 नवंबर को व्य लेखा पेश करना होगा। 127 प्रकार की सामग्री के रेट निर्धारित किए हैं, जिनका उपयोग करने पर व्यय में जुड़ जाएंगे। उम्मीदवार 40 लाख रुपये खर्च कर सकता है।

ये भी पढ़ें :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर में, 8 को पीएम मोदी कर सकते हैं दौरा
ये भी पढ़ें :MP Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस के बागी मैदान में डटे, ग्वालियर-चंबल में 489 उम्मीदवार उतरेंगे, सबसे ज्यादा 38 अटेर में