2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: खरगे बरसे- मोदी हाथ में पेट्रोल तो शाह रखते हैं माचिस, हम देश जोड़ते

ग्वालियर-भोपाल की सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना...कांग्रेस प्रत्याशी के आगे भाजपा के पांडव...

2 min read
Google source verification
mallikarjun_kharge_in_gwalior_bhoapl_mp.jpg

दीपेश अवस्थी/हितेश शर्मा. कांग्रेस के एक प्रत्याशी के सामने भाजपा के पांडव चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी और शिवराज के साथ ईडी, सीबीआइ और आयकर विभाग भी मैदान में हैं। इन बातों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम शिवराज सिंह पर हमला किया। ग्वालियर में खरगे ने 34 मिनट के भाषण में कहा, छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को धमकाया। कांग्रेस डरती नहीं है। शिवराज-मोदी कहते हैं, मैं पिछड़े-गरीब का बेटा। वे रेस हैं कौन ज्यादा गरीब-पिछड़ा। इनके शासन में गरीब और गरीब हो गया। मोदी इस पर क्यों नहीं बोलते। भोपाल मध्य में खरगे ने कहा, मोदी हाथ में पेट्रोल रखते हैं। शाह माचिस रखते हैं। वे देश तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं।

मोदी कहते हैं-लोगों के खाते में 15 लाख आए। किसानों की आय बढ़ाई। वे झूठ बोलते हैं। इंदिरा और सोनिया ने गरीबों के हक के लिए काम किया। शिवराज गरीब महिला के सामने रोकर, उन्हें गले लगाकर सिर्फ ड्रामा करते हैं। पोषण आहार में घोटाला नहीं किया तो बच्चे-महिलाओं को रोना नहीं पड़ता। पेशाब कांड का कलंक किसी साबुन से नहीं, इन्हें सत्ता से हटाकर ही मिटेगा।

कांग्रेस का सवाल...
* भ्रष्टाचार, महिला-आदिवासी शोषण, 18 हजार किसानों की आत्महत्या के वक्त मोदी कहां थे?

खरगे की सभा के मायने
17 सीटें: ग्वालियर की 6, श्योपुर-शिवपुरी की 7 सीटों पर ओबीसी, दलित, आदिवासी को जोड़ा। भोपाल की 5 सीटें साधीं। कहा-मोदी ओबीसी तो जाति गणना क्यों नहीं कराते?

* गरीबी:मप्र में 18 साल से भाजपा सरकार, गरीबी दूर नहीं हुई। मोदी गरीबी पर चुप क्यों?

* सीएम चेहरा: भाजपा के सीएम चेहरा घोषित नहीं करने पर बोले-मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे। विधायक से महापौर चुनाव में भी उनकी सूरत पर वोट देंगे ?

* घोटाले: व्यापमं, पटवारी, नर्सिंग, महाकाल मूर्ति, पोषणाहार घोटाले पर मोदी मुंह सिल लेते हैं।

* किसान: ग्वालियर-चंबल की 70त्न आबादी खेती-किसानी पर निर्भर, किसानों के प्रति चिंता जताई। मोदी सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: मोदी बोले-मुझे गाली देते-देते अब कांग्रेस ओबीसी को गाली देने लगी

Story Loader