scriptmp election 2023: लोगों का दर्द, किला रोड को चमकाने के लिए हमारे घर तोड़ दिए | mp election 2023 gwalior village vidhan sabha election ground report | Patrika News
ग्वालियर

mp election 2023: लोगों का दर्द, किला रोड को चमकाने के लिए हमारे घर तोड़ दिए

mp election 2023- ग्वालियर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र: घर उजाडऩे वाले विकास से नाराजगी…।

ग्वालियरMay 15, 2023 / 07:43 pm

Manish Gite

gwalior_1.png

राहुल गंगवार

पिछली बार उथल-पुथल का शिकार रही ग्वालियर विधानसभा सीट के अलावा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में साढ़े चार साल में क्या बदलाव आया है और लोगों का मन क्या कह रहा है? इसका अहसास लेने के लिए ग्वालियर के किला गेट क्षेत्र पहुंचा। वर्ष 1990 तक आर्थिक रूप से सबसे समृद्ध क्षेत्र और जेसी मिल, ग्रेसिम, स्टील फाउंड्री, सिमको जैसे बड़े उद्योगों व इनकी बदौलत 30 हजार कर्मचारियों को रोजी रोटी देने वाले ग्वालियर में विकास किस गति से दौड़ रहा है? यह सवाल क्या पूछा कि किराने की दुकान चलाने वाली मंजू राजपूत का दर्द छलक उठा। बोलीं, किले पर पर्यटक आसानी से जा सकें, इसलिए हमारे घर तोड़ दिए। 19 फीट का मकान था, सात फीट तोड़ दिया। जो बचा है उसको बनवाने के पैसे नहीं हैं और सरकार ने कोई मुआवजा भी नहीं दिया। इसी क्षेत्र में अनिल माहेश्वरी बताते हैं, सड़क चौड़ी हो गई, लेकिन यहां गाडिय़ां और ठेले खड़े होने लगे, अब जाम लग रहा है। ऐसे विकास का क्या फायदा? घर भी गंवाए और रास्ता भी चौड़ा न हुआ। और कोई परेशानी भी है क्या?, यह पूछने पर अनिल ने कहा, 30 साल से पानी की समस्या झेल रहे हैं। एक दिन छोड़कर पानी मिलता है वह भी गंदा।

 

व्यापारी और युवाओं की परेशानी दूर हो तो कोई बात बने

किला गेट से चलकर हजीरा चौराहे पहुंच कर 40 साल से तंबाकू की दुकान चला रहे लक्ष्मण प्रसाद का मन टटोलने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा, सड़कें बनी हैं, लेकिन इन्हें चमकाने से क्या होगा? महंगाई से व्यापारी और रोजगार न मिलने से युवा परेशान हैं। उनकी परेशानी दूर हो तो कोई बात हो। इसी के पास इंटक मैदान पर बैठे राजेन्द्र सिंह सरकारी योजनाओं में मुफ्त में दी जा रही सुविधाओं से खिन्न नजर आए। उनका कहना था, मुफ्त अनाज और लाड़ली बहना के नाम पर पैसे बांटे जा रहे हैं। एलिवेटेड रोड के नाम करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन, क्या इससे रोजगार और महंगाई की समस्याएं हल हो जाएंगी? विकास का हाल यह है कि क्षेत्र में 30 साल में एक उद्योग भी नहीं लगा है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kxarg

ताले में बंद स्मार्ट क्लास

शहर के बाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को टटोलने के लिए गांव सौसा पहुंचा। भरी गर्मी में दोपहर एक बजे राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में गांव के बुजुर्गों की टोली बैठी थी। नाथू सिंह, गोपाल सिंह, मोहर सिंह और बेताल सिंह का मन टटोला तो सभी एक स्वर में बोले सड़क तो बेहतर बनी दी, लेकिन नालियां नहीं हैं। गंदा पानी सड़क पर फैलता रहा है। 20 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसी गांव के सरकारी स्कूल का स्मार्ट क्लास शिक्षा की पोल खोलने के लिए पर्याप्त था। इस पर ताला लगा हुआ था। दरवाजे के आसपास फर्श पर पान की पीक और गंदगी बिखरी पड़ी थी। लोगों ने बताया कि इन दिनों छुटिट्यां हैं। इसलिए क्लासरूम का दरवाजा बंद है। नाथू सिंह कहते हैं कि सौसा हाई स्कूल की हाल ही में बाउंड्री बना दी है, लेकिन स्कूल की हालात खराब है। पीने के पानी व्यवस्था नहीं है। शिक्षक कभी पूरे आते नहीं है। स्कूल भवन की हालत भी काफी खराब है। छात्रों के खेलने के लिए जगह नहीं है।

 

घरों तक नल पहुंचे, लेकिन नलों में पानी नहीं

सौसा से पांच किलोमीटर स्थित उटीला गांव पहुंचा। वहां पेड़ के नीचे बैठे पूरन और इंद्रजीत से बात की, तो बोले, मजदूरी करके पेट पालते हैं, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बना। सचिव और सरपंच सुनते नहीं है। नल-जल योजना के तहत हर घर में नल लग गए हैं, लेकिन पानी आता नहीं है। प्राइवेट बोर से पांच सौ रुपए महीना देकर पानी लेते हैं।

 

 

ग्राउंड रिपोर्ट

mp election 2023: सबलगढ़-जौरा विधानसभा क्षेत्र: आदिवासी आज भी बेहाल, पीने का पानी सबसे बड़ा मुद्दा
mp election 2023 दो साल पहले हाईवे बनाया, पुल ही बनाना भूल गए
mp election 2023: खंभे और तार तो मिल गए, बिजली का अब भी है इंतजार
mp election 2023: ऐसा क्षेत्र जहां रोजगार का संकट, हर दिन पलायन की स्थिति
mp election 2023: भाऊ की एक ही मांग…। पांढुर्ना जिला बने तो समस्याओं का हो निदान
mp election 2023: गरोठ के अब तक जिला न बनने की टीस
mp election 2023: किसानों ने रोया दुखड़ा- पहले जहां थे, आज भी वहीं हैं
mp election 2023: लाड़ली बहनें प्रसन्न, किसानों को खुश होने का इंतजार
mp election 2023: विकास कितना भी करा लो, पर रोजगार बिन सब बेकार है
mp election 2023: ‘लाड़ली तो घणी हाउ है, पर परेशानी भी घणी है’
mp election 2023: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरी टीस, बेरोजगारी पर भी कड़वे बोल

Home / Gwalior / mp election 2023: लोगों का दर्द, किला रोड को चमकाने के लिए हमारे घर तोड़ दिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो