ग्वालियर

‘मजनूं’ से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, 15 दिन पहले की थी शिकायत..

mp news: परिजन का आरोप- 6 महीने से युवती को परेशान कर रहा था गांव का युवक, 15 दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने राजीनामा करा दिया था..।

less than 1 minute read
मजनूं से परेशान युवती ने दी जान। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश में एक और बेटी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। घटना ग्वालिर की है जहां पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली एक 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गांव का ही एक युवक करीब 6 महीने से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था जिसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें

एमपी का बड़ा बांध ओवरफ्लो हुआ, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट…

'मजनूं' से परेशान होकर दी जान

22 साल की युवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। उसके परिजन ने बताया कि बीती शाम ऑफिस से घर लौटी तो काफी तनाव में थी फिर कुछ देर बाद वो कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो जाकर देखा तो वो फांसी के फंदे पर झूल रही थी तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गांव का ही युवक मनीष उसे लंबे समये से परेशान कर रहा था। जिसके चलते बेटी काफी परेशान थी।

15 दिन पहले पुलिस में की थी शिकायत


मृतका के परिजन ने बताया कि मनीष की छेड़छाड़ से बेटी करीब 6 महीने से परेशान थी। करीब 15 दिन पहले मनीष के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। पुलिस ने दबाव के चलते राजीनामा करा दिया। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उसकी जान बच जाती। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में फिर चला बुलडोजर, 18 मकान गिराए..

Published on:
13 Jul 2025 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर