रसोइया ने बनाया चिकन
मंगलवार को चिकन और लड्डू एक ही रसोई में बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। रसोई कर्मचारी विनोद बाथम मान भी रहा है कि लड्डू अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हैं और चिकन उसने अपने लिए बनाया है। बता दें अस्पताल में भर्ती गर्भवतियों और प्रसूताओं के लिए लड्डू बनाकर भोजन के साथ पराेसे जाते हैं।जिन बर्तनों में खाना पकता है, उन्हीं में चिकन
कमलाराजा अस्पताल की रसोई में यह घालमेल हैरान करने वाला है। क्योंकि इन्हीं बर्तनों में अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के लिए खाना पकता है। उन्हीं में रसोई कर्मचारी लडडू और चिकन बना हैं। यह तो सरासर मरीजों के साथ खिलवाड़ है।वीडियो पुराना, पता लगाया जाएगा वीडियो देखा तो नही है लेकिन कुछ दिन पहले इस तरह के वीडियो की जानकारी जरूर सामने आई थी। वीडियो को देखकर मामले का पता लगाया जाएगा।- डाॅ. आरकेएस धाकड़, डीन जीआरएमसी