15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ससुर ने मेरी पत्नी को 10 लाख रूपये में बेच दिया है’, अस्पताल में भर्ती युवक का आरोप..

mp news: पत्नी के प्रेमी के साथ भागने के बाद युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की और ससुर पर उसकी पत्नी को बेचने का आरोप लगाया है..।

2 min read
Google source verification
gwalior

प्रतीकात्मक तस्वीर। (सोर्स- पत्रिका फाइल)

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की भिररवार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भितरवार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 में बंजारा मोहल्ला में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में ग्वालियर भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई है। जिसके चलते दुखी होकर युवक ने यह कदम उठाया। साथ ही अपने ससुर पर पत्नी को 10 लाख रुपए में बेचने का आरोप भी लगाया है।

थाना प्रभारी भितरवार के मुताबिक मोनू बंजारा जो कि वार्ड क्रमांक.1 में रहता है। उसकी पत्नी 19 जून को धर्मवीर बंजारा के साथ चली गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि धर्मवीर बंजारा और उसका जीजा सुमित बंजारा और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी को ले गए हैं। साथ ही मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, चूड़ी, करधौनी और पायल समेत करीब 2 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद भी ले गई है। इसी से दुखी होकर अब मोनू ने जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई भितरवार में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर किया गया है।

यह भी पढ़ें- मिठाई की दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई..

ग्वालियर में अस्पताल में भर्ती मोनू ने ससुर छत्रपाल बंजारा पर उसकी पत्नी को भगवाने में मदद किए जाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुर ने उसकी पत्नी को 10 लाख रूपये में बेच दिया है। मोनू के मुताबिक उसका एक दो साल का बेटा भी है जिसे भी पत्नी छोड़कर गई है। बताया गया है कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोनू की पत्नी का पता लगा लिया था और उसने सोमवार को भितरवार लौटने की भी बात कही है लेकिन उसका कहना है कि वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें- एमपी में रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते पकड़ाया अफसर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई