
MP Politics : हाईकोर्ट की एकल पीठ ने बुधवार को लहार से पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा के निर्वाचन को चुनौती देने संबंधी याचिका पर सुनवाई की। डाॅ. सिंह की ओर से कोर्ट से बहस के लिए समय चाहा गया, लेकिन कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। अगले सप्ताह तय किया जाएगा कि क्या केस दर्ज होना लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत आता है या नहीं।
दरअसल, 2020 में डाॅ गोविंद सिंह ने हाईकोर्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को लेकर चुनाव याचिका दायर की। उनकी ओर से तर्क दिया गया है कि सिंधिया के खिलाफ भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में केस दर्ज है, लेकिन उन्होंने अपने राज्यसभा के निर्वाचन में इसकी जानकारी छिपाई है। इसलिए उनका चुनाव शून्य घोषित किया जाए। चुनाव याचिका की वैधता तय होनी है। क्या एफआइआर दर्ज होना केस में माना जाएगा। डॉ सिंह की ओ से लगातार समय लिया जा रहा है। याचिका की वैधता पर बहस नहीं हो पा रही है।
Published on:
07 Dec 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
