
Monsoon picnic spot
Monsoon picnic spot:मानसून यानी रैनी सीजन जारी है। ये सीजन आते ही हर कोई पिकनिक मनाना चाहता है। ग्वालियर में भी 15 से अधिक डेस्टिनेशन हैं जहां बारिश के इस मौसम में पिकनिक मनाई जा सकती है। सिटी में इन डेस्टिनेशन में जनकताल, जल विहार, इटेलियन गार्डन सहित कई पार्क, किला, एक पत्थर की बावड़ी आदि शामिल हैं।
वहीं शहर के बाहर की बात करें तो तिघरा, नलकेश्वर, मितावली, पड़ावली, बटेश्वर, भदावना, धूमेश्वर भी लोग काफी संख्या में जाते हैं। इन जगहों पर इतिहास से परिचित होने के साथ-साथ पिकनिक भी हो जाती है। सिटी से बाहर के पिकनिक डेस्टिनेशन में शाम तक वापस आया जा सकता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह पिकनिक स्पाट बरसात में सुकून देने वाले हैं, लेकिन यहां हादसे भी अधिक होते हैं, इसलिए यहां आपको कुछ सावधानियां भी रखनी होंगी।
शिवपुरी से ग्वालियर की ओर आने पर करीब 48 किमी की दूरी पर यह वाटरफॉल स्थित है। यहां हरियाली के साथ नेचर का भरपूर आनंद मिलता है। बरसात के मौसम में यह रौद्र रूप ले लेता है, इसलिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने यहां निर्देश लिखा बोर्ड लगा रखा है।
तिघरा डेम एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। यहां साल भर लोग घूमने के लिए जाते हैं, बारिश के मौसम में इनकी संख्या में खासा इजाफा हो जाता है। यहां एमपी टूरिज्म ने मल्टीक्विजीन रेस्टॉरेंट तैयार किया है। यहां बोटिंग के लिए क्रूज, स्पीड बोट और जलपरी उपलब्ध हैं।
ग्वालियर से करीब 50 किलोमीटर दूर भितरवार इलाके में स्थित है। प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा हुआ महादेव मंदिर, जिसे धूमेश्वर के नाम से जाना जाता है। यह सिंध नदी के किनारे है। यहां सिर्फ दिन में ही लोग जाते हैं क्योंकि यहां हर साल हादसे होते हैं।
उटीला के पास भदावना में 12 महीने चलने वाला झरना बारिश में आकर्षण का केंद्र बनता है। यह झरना जंगल के बीच में ऊंचाई से गिरता है, जो प्राकृतिक खूबसूरती दर्शाता है। यहां एक शिवजी का मंदिर भी है, जहां लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां इस बार नोटिस बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
यह ग्वालियर से करीब 75 किमी दूर है। एडवेंचर टूरिज्म के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। यह आसन नदी पर स्थित है। यहां बारिश में बाइक ट्रिप करते हुए ग्रुप पहुंचते हैं। बोटिंग की सुविधा है। मुरैना जिले में स्थित इसे बोर्ड ने पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया है।
Published on:
10 Jul 2024 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
