15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: अगले 48 घंटे पड़ेगी भयंकर ठंड, एकसाथ 4 मौसम सिस्टम एक्टिव

MP Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम की उथल-पथल तेज हो गई है। चार सक्रिय सिस्टमों के असर से ग्वालियर-चंबल में ठंडी हवाएं बढ़ीं, तापमान गिरने लगा और अगले 48 घंटे कोहरा घेर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, मकर संक्रांति तक राहत नहीं, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान गिरा...(photo-patrika)

कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, मकर संक्रांति तक राहत नहीं, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान गिरा...(photo-patrika)

IMD Forecast: उत्तर भारत के साथ मध्य भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में बने चार सिस्टम ग्वालियर-चंबल के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें सबसे प्रभावी सिस्टम जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है। इसके साथ राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे का असर भी ग्वालियर तक पहुंच रहा है। (mp weather alert)

अगले 48 घंटे में कोहरा देगा दस्तक, बढ़ेगी ठंड

अगले 48 घंटे में शहर में हल्के से मध्यम कोहरे की दस्तक होने की संभावना जताई है। इसके चलते रात के तापमान में से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज (cold wave) की जा सकती है। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस होगा।

चार मौसम सिस्टम एक साथ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार इस समय देश में चार प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं, जो ग्वालियर के मौसम को भी प्रभावित कर रहे हैं। इसमें पहला अंडमान-निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र, इससे दक्षिण-पूर्वी दिशा में हवाओं का दबाव बढ़ा है। दूसरा श्रीलंका के पास कम दबाव क्षेत्र, इससे दक्षिणी हवाओं की विशा बदल दी है, जिससे ठंडक में इजाफा हो रहा है। तीसरा जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ यह विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में बादल और बारिश की स्थिति बना सकता है, जिससे कोहरे की संभावना बढ़ गई है। चौथा राजस्थान में चक्रवातीय घेरा ये अरब सागर से नमी खींच रहा है, इससे कोहरे की परत बनेगी। (mp weather alert)