
MP Weather Alert due to Cyclone Dana: ओडिशा और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने वाले बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब का क्षेत्र तूफान 'दाना' मध्य प्रदेश के मौसम पर भी असर दिखाने वाला है। आने वाले कुछ घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह तक यह तूफान ओडिशा में पुरी के तट के पास टकराएगा। दाना के असर से मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। वहीं कई जिलों में बारिश क
दाना तूफान (Dana Storm) के असर से वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है। यह दाना तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने पर इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।
बता दें किमध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार 23 अक्टूबर को प्रदेश के 17 जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल में सुबह की शुरूआत कोहरे और हल्की ठंड से होने लगी है। वहीं रात में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, यह तापमान इस सीजन का रात का सबसे कम तापमान रहा। पचमढ़ी, मंडला, बालाघाट में पारा तेजी से लुढ़का है। उधर ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम में गर्माहट महसूस की गई।
ग्वालियर. बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवातीय तूफान दाना के असर से ग्वालियर में सर्दी को रोक लिया है। दिन में धूप की चुभन बढ़ी है, जबकि रात में भी ठंडक कम हो रही है। बंगाल की खाड़ी के सक्रिय होने से सर्दी लेट हो गई है।
अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून विदा हो गया था। मानसून प्रदेश भी जा चुका है। प्रदेश के दूसरे हिस्सों कुछ जिलों में मानसून सामान्य हो गया है। रात में ठंडक बढ़ गई, लेकिन ग्वालियर सहित अंचल का मौसम लोगों को बेहाल कर रहा है। मानसून के विदा होने के बाद अक्टूबर के मध्य से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती थी। इस बार वैसी स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली बाद ठंड की दस्तक हो सकती है।
IMD ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Updated on:
24 Oct 2024 09:28 am
Published on:
24 Oct 2024 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
