17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, 1 से 4 जनवरी तक कांपेंगे एमपी के ये 6 जिले

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को शीतलहर की दस्तक हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather

MP Weather

MP Weather: शहर में जम्मू- कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से सोमवार को शहर का मौसम बदल गया। शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चली, इससे सर्दी की चुभन बढ़ गई, दिन में सर्दी से लोग कांप गए। सूर्य अस्त होने के बाद हल्का कोहरा छा गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सुबह घना कोहरा छाने से धूप भी तेज नहीं निकल सकी।

मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को शीतलहर की दस्तक हो सकती है। कोहरे के कारण कोल्ड डे की स्थिति भी हो सकती है। लगातार दूसरी बार दिसंबर बिना शीतलहर के विदा हो रहा है। 2023 में भी शीतलहर नहीं चली थी। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा था।

ये भी पढ़ें: बिजली उपभोक्ताओं को राहत, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कम आएगा ‘बिजली बिल’


ऐसा रहा दिसंबर का मौसम

-न्यूनतम तापमान आठ दिन ही 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आठ दिन ही रात में कड़ाके की सर्दी रही। जबकि आसमान साफ रहने से दिन में मौसम अच्छा रहा। सर्दी की चुभन कम रही।

-2023 में 20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे रहा था। दिन में धूप नहीं निकलने से सर्दी अधिक रही थी, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ था। शीतलहर भी नहीं चली थी।

आगे क्या

-नए साल में नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके आने पर उत्तरी हवा थमेगी। तब तक अंचल में बर्फीली हवा चलेगी व कोहरा छाएगा। इससे शहर व अंचल कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहेगा। एमपी में ग्वालियर के साथ भोपाल, बैतूल, उज्जैन, मुरैना, नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

-कोहरे के कारण सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने की संभावना रहेगी। सुबह सर्दी अधिक रहेगी।