1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंद के घर आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की

शहर में जन्माष्टमी पर रही मंदिरों में लोगों की भीड़, गोवर्धननाथ की हवेली, सांवरिया सेठ व गोपाल मंदिर में जन्मोत्सव

2 min read
Google source verification
नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की

नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की

धार. नंद के घर आनंद भयो..., जय कन्हैया लाल की..., हाथी घोड़ा पालकी..., जय कन्हैया लाल की...के जयकारों के साथ श्रध्दालु मंदिर में पहुंचे। रात 12 बजे मंदिरों अभिषेक के साथ महाआरती उतारी और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुवार को शहर में जन्माष्टमी पर्व की धूम देखने को मिली।

शहर के भाजी बाजार स्थित गोवर्धननाथ की हवेली में ठाकुरजी का पंचामर्त से अभिषेक किया। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार व राजभोग का प्रसाद भी अर्पित किया। यहां पर दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया। रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया और आरती उतारी। रात करीब 1 बजे तक ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसी प्रकार त्रिमूर्ति नगर स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में विभिन्न फलों के रसों से भगवान सांवरिया सेठ का अभिषेक किया गया। श्रृंगार के बाद आरती हुई। मंदिर में भी लोगों की भीड़ दर्शन करने के लिए आती रही। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। यहां पर 12 बजे के बाद लोगों की भीड़ देखने को मिली। शहर के सबसे प्राचीन गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए लोगों का आना सुबह से शुरू हो गया। मंदिर में बुधवार और गुरुवार की रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। देर रात तक भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आती रही। भगवान श्रीकृष्ण की आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण भी किया।

सुमधुर कृष्ण भजनों पर थिरके युवा धार. दीवाना राधे का...,राधा तेरे बिना तेरा श्याम है आधा..., यशोदीतमी मय्या से बोले नंद लाल राधा क्यों गौरी मैं क्यों काला...,मेरी विनित सुनो भगवान...आदि जब डीजे व बैंड की धुन पर बजे तो श्याम भक्त अपने आप को रोक नहीं पाए और नृत्य शुरू कर दिया। यह नजारा देखने को मिला यादव समाज की निकाली शोभायात्रा में। गुरुवार को त्रिमूर्ति नगर स्थित सांवरिया सेठ से यादव समाज ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राजबाड़ा पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का मंचों से जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर में 25 जगह हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन धार. जन्माष्टमी पर सुबह घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और नई पोषाक पहनाई। भगवान को नाना प्रकार के प्रसाद अर्पित किए। कुछ घरों में रक्षाबंधन का त्योहार भी बनाया गया। रात को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पर गोपालों की टोल मटकी फोडऩे के लिए पहुंची। घरों में भी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली। यहां पर लोगों ने रात को 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया और भगवान को अभिषेक करवाने के बाद नई पोषक पहनाई। आरती के बाद पंजरी का भोग भगवान को अर्पित किया।