14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूठ बोलकर नेवी कांस्टेबल दोबारा बन रहा था दूल्हा, टीका रस्म में पहुंची पत्नी ने मचाया हंगामा, फिर जो हुआ कर देगा हैरान

सहकर्मी से लव मैरिज करने के बाद नेवी का कांस्टेबल सोमवार को फिर दूल्हा बनने वाला था। समय रहते इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। वह बिना समय गंवाए ससुराल पहुंच गई। फिर जो हुआ...जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification
wife_exposed_groom_gwalior_news_mp_news_in_hindi.jpg

सहकर्मी से लव मैरिज करने के बाद नेवी का कांस्टेबल फिर दूल्हा बनने वाला था। समय रहते इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। वह बिना समय गंवाए ससुराल पहुंच गई। पति के परिजन को बताया वह उनकी बहू है। फिर दूसरी शादी की तैयारियां कैसे कर रहे हो। उसकी बात सुनकर कांस्टेबल के घर में सन्नाटा हो गया। तब यह मामला घर से निकल कर थाने तक पहुंच गया।

पुलिस ने बताया बहोडापुर निवासी युवक नेवी में सिपाही है। उसने पांच साल पहले बनारस निवासी युवती से लव मैरिज की। युवती भी नेवी में पदस्थ है। लेकिन सिपाही ने परिजन को यह नहीं बताया था कि शादी कर चुका है। इसलिए सिपाही के माता-पिता ने उसकी शादी की तैयारियां की। सोमवार को टीका समारोह था। उधर सिपाही पत्नी से झूठ बोलकर दूल्हा बनने घर आ गया।

परिजन बोले जिससे शादी वही पत्नी
बहोड़ापुर टीआइ जितेन्द्र तोमर ने बताया सिपाही के परिजन को पता चला कि वह शादी चुका है तो वह भी हैरान रह गए। घरवालों ने सिपाही को फटकारा और माना कि जिससे शादी कर चुका है अब वही उसकी पत्नी है। दूसरी शादी की बात नहीं होगी। मामला घर से निकल कर थाने तक पहुंच गया। यहां दंपती के बीच समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें : Weather Update : जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
ये भी पढ़ें : 21 ट्रेनों का बदला रूट, दिसंबर में कई ट्रेन कैंसिल, घर से निकलने से पहले एक बार जरूर कर लें चेक, कहीं छूट न जाए आपकी ट्रेन