
MP News
MP News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वेस्टर्न बायपास परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मैं. हिलवेज कंस्ट्रशन कंपनी प्राइवेट कंपनी 1347.6 करोड़ की लागत से 28.516 किलोमीटर के वेस्टर्न बायपास को बनाएगी। काम अक्टूबर-2025 से शुरू होगा और अक्टूबर-2027 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वेस्टर्न बायपास(Western Bypass) बानमोर से प्रारंभ होकर पनिहार पर समाप्त होगा। परियोजना के लिए अतिरिक्त वैधानिक स्वीकृतियों में वन्यजीव सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और वन स्वीकृति अंतिम चरण में हैं। भू-अर्जन की कार्यवाही प्रचलित है।
परियोजना के निर्माण से आगरा, मुरैना से आने वाला ट्रैफिक बानमोर से सीधे पनिहार होते हुए शिवपुरी, गुना, भोपाल एवं इंदौर की तरफ गुजरेगा, जिससे वर्तमान में लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त मूवमेंट कम होगा और शहर के अंदर आने वाले ट्रैफिक में कमी आएगी। वेस्टर्न बायपास, साडा से होकर गुजरेगा, जिससे साडा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पर्यटन एवं उद्योग-धंधों का विकास होगा। ईस्टर्न बायपास पहले से निर्मित है और प्रस्तावित बायपास के निर्माण के बाद शहर के आउटर रिंग रोड का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
वेस्टर्न बायपास ग्वालियर के लिए रिंग रोड का काम करेगा और इससे साडा क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। रायरू बायपास से शुरू होकर साडा क्षेत्र से होते हुए पनिहार एबी रोड तक वेस्टर्न बायपास का निर्माण किया जाएगा। वेस्टर्न बायपास के निर्माण के बाद एबी रोड से गुजरने वाले वाहनों को 30 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। साथ ही एक घंटे के समय की बचत भी होगी। यह ग्वालियर के लिए एक बड़ी सौगात होगी।-भारत सिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर
Updated on:
29 Mar 2025, 9:20 AM IST
Published on:
29 Mar 2025, 9:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.