
Flight : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट(Devi Ahilyabai Holkar Airport) पर समर शेड्यूल और रात में रन-वे मेंटेनेंस के कारण इंदौर से आने-जाने वाली फ्लाइट(Flight) के संचालन में बड़ा बदलाव होगा। कई नई फ्लाइट जुड़ेंगी तो कुछ का समय बदला जाएगा। 30 मार्च से लखनऊ की सुबह वाली उड़ान बंद होगी तो लखनऊ की रात की फ्लाइट का समय बदला है। इसके साथ 13 फ्लाइट का समय बदलेगा।
एयरपोर्ट पर रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक रन-वे सुधार का काम किया जाएगा। यह पहले रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक हो रहा था। सुधार कार्य की अवधि में फ्लाइट संचालन बंद रहेगा। पूर्व में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फ्लाइट को री-शेड्यूल किया जा चुका है। अब सुबह 6 से सुबह 6.30 बजे और रात 10.30 बजे से रात 12 बजे तक की करीब 13 फ्लाइट का समय 30 मार्च से बदल जाएगा। सुबह 6 बजे लखनऊ रवाना होने वाली फ्लाइट बंद करने से एक फ्लाइट कम हो जाएगी।
समर शेड्यूल में अहमदाबाद की फ्लाइट चलाने की मंजूरी मिल गई है। अकासा कंपनी की यह फ्लाइट 7 अप्रेल से दोपहर 12.40 बजे ग्वालियर आकर दोपहर 1.20 बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। यह समय अभी 30 जून तक के लिए जारी किया गया है। ग्वालियर के लिए अभी तीन शहर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट आ जा रही है। वहीं दो महीने से अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइट बंद कर दी गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि इस फ्लाइट को यात्री काफी कम मिल रहे थे।
वहीं समर शेड्यूल में हैदराबाद की फ्लाइट को मंजूरी नहीं मिली है। पिछले काफी दिनों से बेंगलुरु के यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ एक नई फ्लाइट चलाने को लेकर भी एयरपोर्ट प्रबंधन और कंपनियों द्वारा बातचीत चल रही थी, लेकिन इस समर शेड्यूल में अहमदाबाद की एक ही फ्लाइट बढ़ी है। अहमदाबाद फ्लाइट चलाने को लेकर पत्रिका ने 23 मार्च को खबर अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा अगले महीने होगी शुरू प्रकाशित की थी।
Published on:
28 Mar 2025 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
