
Raja Bhoj International Airport
MP News : भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट(Raja Bhoj Airport) पर बुधवार देर रात दिल्ली से केरल जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई। यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई थी। फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर ने जब जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और बुजुर्ग को हमीदिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया।
गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश कुमार फलकले का कहना है कि जयन सिप्पी केरल के रहने वाले थे और एक कारोबारी थे। मृतक जयन बुधवार रात को दिल्ली से केरल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर ने जांच की तो स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और उन्हें हमीदिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया और शव उनके परिवार को सौंप दिया।
Updated on:
28 Mar 2025, 9:18 AM IST
Published on:
28 Mar 2025, 9:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.