7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तेदारों ने हड़प ली संपत्ति, शिकायत लेकर नगर निगम गई महिला तो कर्मचारी बोला- आप तो मर चुकी हो

महिला की शिकायत के अनुसार, उसके देवर ने साथियों के साथ मिलकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवा लिया। इसके बाद उसके नाम प्लॉट को हड़पने के लिए नगर निगम में नामांतरण के लिए आवेदन भी कर दिया।

2 min read
Google source verification
News

रिश्तेदारों ने हड़प ली संपत्ति, शिकायत लेकर नगर निगम गई महिला तो कर्मचारी बोला- आप तो मर चुकी हो

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली 55 वर्षीय महिला को जब उसी के रिश्तेदारों ने उसकी संपत्ति हड़पकर भगा दिया तो उसे लगा कि, अब उसके जीवन की मुख्य लड़ाई उस संपत्ति को कानूनी तौर पर वापस पाना है। इसी न्याय की आस में जब महिला नगर निगम पहुंची तो वहां उसे पता चला कि वो तो कई साल पहले ही मर चुकी है। धोखाधड़ी से छीने गए अपने घर को वापस पाने की कानूनी लड़ाई लड़ने को अपना लक्ष्य मानने वाली बुजुर्ग महिला, फिलहाल खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद करते हुए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है।


महिला की शिकायत के अनुसार, उसके देवर ने साथियों के साथ मिलकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवा लिया। इसके बाद उसके नाम प्लॉट को हड़पने के लिए नगर निगम में नामांतरण के लिए आवेदन भी कर दिया। जबतक महिला नगर निगम पहुंची, तबतक उसकी संपत्ति का नामंतरण भी अन्य शख्स के नाम पर हो चुका था। वहीं, जब दस्तावेजी तौर पर मजबूत हो चुके रिश्तेदार ने महिला को घर से निकाल दिया तो वो इसकी शिकायत लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंची, वहां उसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद कर्मचारी जो बोला, उसे सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। कर्मचारी ने कहा- आप तो मर चुकी हैं, जिस पर महिला ने जवाब दिया तो मैं कौन हूं।

यह भी पढ़ें- सहकारी बैंक से किसानों को नहीं मिल रहा उपज का पैसा, जिम्मेदारों को नहीं कोई ध्यान


महिला ने की नगर निगम और एसएसपी कार्यालय में शिकायत

फिलहाल महिला ने इस मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर के साथ साथ एसएसपी कार्यालय में अपने साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की है। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर बुजुर्ग महिला को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह है मामला

शहर के दुल्लपुर गुर्जर मोहल्ले में रहने वाली 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला भूरी बाई लगभग सभी शादीशुदा महिलाओं की तरह अपने ससुराल में रहती थी, लेकिन पति कप्तान सिंह परिहार की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे और उसके बेटे रवि को घर से निकाल दिया। तभी से महिला अपने बेटे के साथ सिकंदर कंपू में किराए से रह रही है। महिला का आरोप है कि, उसके पति ने उत्तम सिंह नाम के व्यक्ति से 2400 वर्गफुट का एक प्लॉट दुल्लपुर स्थित मेला ग्राउंड के पास खरीदा था। इसी प्लॉट को लेकर बुजुर्ग महिला के देवर अमर सिंह परिहार, अमर सिंह के बेटे ओमप्रकाश परिहार, सोबरन और एक कैलाशी नाम की महिला के साथ षड्यंत्र रचकर प्लॉट हड़प लिया, इसके लिए आरोपिों ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनवा लिया। नगर निगम में उसे मृत घोषित कर उसका पुत्र ओमप्रकाश को बताते हुए नामांतरण तक कर दिया गया। फिलहाल, महिला की शिकायत के बाद ओमप्रकाश के नाम हुए नामांतरण पर रोक लगा दी गई है।

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो