19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर बैठे सिर्फ 350 रुपए में ऑनलाइन ऑर्डर करें High Security Number Plate, ये है आसान तरीका

ग्वालियर। अब आप अपनी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवा सकते हैं। दो पहिया वाहन पर प्लेट लगवाने के लिए 350 रुपए और चार पहिया वाहन पर प्लेट के लिए 700 रुपए देने पड़ेंगे। प्लेट लगवाने के लिए बुकमायएचएसआरपी.कॉम पर बुकिंग करनी होगी। प्लेट का स्लॉट बुक होने के सात दिन बाद वाहन डीलर के पास पहुंचना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-666856134-170667a.jpg

High Security Number Plate

प्रदेश के 50 लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिट रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं है। बिना एचएसआरपी के दूसरे राज्यों में गाड़ियां जाती हैं तो जुर्माना भुगतना पड़ता है। विशेषकर दिल्ली एनसीआर में ज्यादा जुर्माने होते हैं। लोगों को आरटीओ से एक प्रमाण पत्र लेकर जाना पड़ता था, जिससे जुर्मान से बच जाते थे।

बिना एचएसआरपी के जाने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अप्रेल 2019 के पहले के पुराने वाहनों पर प्लेट लग सके, उसके लिए काफी कवायद की जा रही थी। परिवहन विभाग ने प्लेट लगाने की व्यवस्था कर दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बुकमायएचएसआरपी.कॉम पर आवेदन कर वाहन पर प्लेट लगवा सकते हैं। जिस कंपनी का वाहन है, उस कंपनी के डीलर को ही चुन सकते हैं।

2014 से 2019 के बीच वाहनों पर नहीं लगी प्लेट

परिवहन विभाग ने जनवरी 2012 में लिंक उत्सव कंपनी को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का ठेका दिया था। यह कंपनी हर जिले में प्लेट लगाने का काम कर रही थी। लेकिन प्लेट की क्वालिटी अच्छी नहीं होने से शिकायतें बढ़ गई थीं। लिंक उत्सव पर शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अक्टूबर 2014 में ठेका रद्द कर दिया। अक्टूबर 2014 से 1 अप्रेल 19 तक प्रदेश में 50 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए, जिन पर सादा नंबर प्लेट ही लगी हुई है। न्यायालय में यह मामला फंसा रहा। सुप्रीम कोर्ट ने लिंक उत्सव का ठेका जीवित कर दिया था, लेकिन लिंक उत्सव ने काम शुरू नहीं किया। इसके चलते डीलरों को जिम्मेदारी दी है।

अरविंद सक्सेना, अपर आयुक्त परिवहन का कहना है कि प्रदेश में पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगना शुरू हो गई हैं। प्लेट डीलर के यहां व घर पर लगाने का प्रावधान है। यदि व्यक्ति अतिरिक्त शुल्क देकर घर पर प्लेट लगवाना चाहता है तो कंपनी प्रतिनिधि घर पर भी प्लेट लगाने आ सकते हैं।