24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल की मासूम से रेप के बाद 20 हड्डियां तोड़कर की थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के चेहरे की 14 और सिर की 6 यानी कुल 20 हडि्डयां बुरी तरह टूटी हैं। इसमें बच्ची की नाक की हड्‌डी तो पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।

2 min read
Google source verification
News

10 साल की मासूम से रेप के बाद 20 हड्डियां तोड़कर की थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीते मंगलवार को मिली 10 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामला में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची से रेप करने वाले आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बड़ी बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के चेहरे की 14 और सिर की 6 यानी कुल 20 हडि्डयां बुरी तरह टूटी हैं। इसमें बच्ची की नाक की हड्‌डी तो पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। पुलिस का कहना है कि, रिपोर्ट पर गौर करें तो ये सिद्ध होता है कि, आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार बच्ची का सिर पत्थर से कुचला था।

वहीं, वारदात के बाद फरार आरोपी मृतका के पिता का मामा कल्ला पर पुलिस ने बुधवार को ही इनाम राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस की 10 टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एक टीम उत्तर प्रदेश में भी आरोपी की सर्चिंग कर रही हैं तो वहीं दूसरी टीमें हर संभव इलाके में आरोपी को तलाश रही हैं। उसके कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी गांजा-स्मैक की तस्करी करता है, इसलिए पुलिस उसे गांजा-स्मैक के अड्‌डों पर भी तलाश रही है।

यह भी पढ़ें- 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या, पिता का मामा फरार, बताने वाले को 25 हजार का इनाम


यह है मामला

आपको बता दें कि, अपने ही रिश्ते के दादा द्वारा दरिंदगी का शिकार हुई शहर के एक इलाके में रहने वाली 10 साल मासूम चौथी कक्षा की छात्रा थी। मृतका का पिता मजदूरी करके जैसे तेसे अपने घर का गुजर बसर करता है। 26 जून की दोपहर बच्ची घर के पास 12 साल के भाई के साथ खेल रही थी। जब भाई अकेला घर लौटा, तो परिजन ने बच्ची के बारे में पूछा। भाई ने बताया कि, बहन को बाबा कल्ला उर्फ कल्लू राठौर (बच्ची के पिता के मामा) आइसक्रीम दिलाने ले गए हैं। हालांकि, तभी से बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। जब वे कल्ला के घर पहुंचे, तो उसने बताया कि बच्ची आइसक्रीम और चॉकलेट लेकर अपने घर के लिए लौट गई थी।


परिजन ने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार सुबह मासूम की अर्द्ध नग्न लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित के पास झाड़ियों में मिली। शव के पास ही खून सना पत्थर भी मिला। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था और अब सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दरिंदगी की एक और दास्तां बयां कर दी है, जिसके बाद इलाके में खासा तनाव का माहौल है।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो