27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या, पिता का मामा फरार, बताने वाले को 25 हजार का इनाम

बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी कल्ला उर्फ कल्लू राठौर पर ग्वालियर पुलिस ने इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Jun 2022, 6:12 PM IST

News

10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या, पिता का मामा फरार, बताने वाले को 25 हजार का इनाम

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी कल्ला उर्फ कल्लू राठौर पर ग्वालियर पुलिस ने इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की सूचना देने वाले को इनाम स्वरूप 25 हजार रउसकी सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा। संदेही कल्ला की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। दो पार्टी यूपी के लिए रवाना की गई हैं। पूरे शहर के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिससे संदेही के भागने का रूट पता चल सके। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

हजीरा इलाके में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका का पिता मजदूरी करता है। बता दें कि, 26 जून बच्ची घर के पास स्कूल के बाहर अपने 12 वर्षीय भाई के साथ खेल रही थी। जब उसका भाई अकेला घर लौटा तो परिजन ने बच्ची के बारे में पूछा तो भाई ने बताया कि, बहन को बाबा कल्ला उर्फ कल्लू राठौर (बच्ची के पिता के मामा) आइसक्रीम दिलाने ले गए हैं। हालांकि, काफी देर इंतजार करने के बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी। जब काफी देर बाद कल्ला के घर पहुंचे तो उसने बताया कि, आइसक्रीम लेकर वो चली गई थी।

काफी देर खोजबीन और इंतजार करने का बाद परिजन हजीरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अभी पुलिस बच्ची को तलाश ही रही थी कि, मंगलवार सुबह मासूम की अर्द्ध नग्न लाश घर से कुछ कदम की दूरी पर यादव धर्मकांटा नए ब्रिज के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। मासूम जिस हालत में मिली थी, उसी से साफ जाहिर था कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है और उसके बाद उसकी पत्थर से मुंह कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस को बच्ची की लाश के पास से एक खून सना पत्थर भी मिला है।

यह भी पढ़ें- 3 मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, एक साथ कुएं से चार शव निकले तो मच गया हड़कंप, VIDEO


संदेही रिश्तेदार फरार, 25 हजार इनाम घोषित

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो आसपास के CCTV कैमरों में देखा तो बच्ची उसके पिता का मामा कल्ला राठौर का हाथ पकड़कर जाती नजर आई। हालांकि, कल्ला को जब ये अहसास हो गया कि, पुलिस को उसपर संदेह हो गया है तभी से वो फरार है। पुलिस ने संदेह के आदार पर मंगलवार को ही संदिग्ध के खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे 12 घंटे बाद ही इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए की गई है। वहीं, मामले को लेकर हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि, पुलिस की अलग-अलग टीम संदेही की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो