
School
ग्वालियर। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूल के बाद अब जिले में पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत जिले के 9 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों का मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा पुराने सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासेस, खेल और आधुनिकता पर जोर दिया जाएगा। स्कूलों का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया योजना के तहत किया गया है। इस योजना में जिले के हर विकासखंड से स्कूलों का चयन किया गया है जिससे ग्रामीण अंचलों में रहने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
इन स्कूलों का हुआ चयन
पीएम श्री विद्यालय में शासकीय उमा विद्यालय बनवार, शासकीय उमा विद्यालय कल्यानी, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल डबरा, शासकीय स्कूल छपरा, शासकीय उमा विद्यालय तालपुरा व सिमरिया टांका घाटीगांव, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल डीआरपी लाइन, शासकीय हायर सेकंडरी सें बॉयस स्कूल ग्वालियर, शासकीय मिडिल स्कूल मुरार शामिल हैं।
कमेटी की है गठित
पीएम श्री स्कूल योजना के जरिए स्कूलों में नई शिक्षा को लागू में मदद मिलेगी। स्कूलों में प्रैक्टिकल , समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने कमेटी गठित की है जो स्कूलों की आवश्यकता का आकलन कर भारत सरकार को भेजेगी। इन स्कूलों के लिए शासन की ओर अलग से फंड भी मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल में विषय विशेषज्ञ शिक्षक भी पदस्थ किए जाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से कराई जा सके।
सभी सुविधाएं होंगी
पीएमश्री योजना के अंतर्गत इन 9 स्कूलों को आधुनिक तकनीक से लैस होगा और काफी सुसज्जित बनाया जाएगा। इन स्कूलों में केंद्रीय विद्यालयों की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। स्कूलों में इंफ्रास्ट्र्क्चर और शिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा जिससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।
अजय कटियार, जिला शिक्षा अधिकारी
Published on:
27 Mar 2023 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
