
विशेष सत्र न्यायालय ने पीएमटी कांड फर्जीवाड़े की दोषी बनारस हिंदु विश्वविद्यालय (बीएचयू) की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ स्वाति सिंह व परीक्षार्थी प्रियंका श्रीवास्तव को 3 साल की सजा सुनाई है। दोनों ने बच्चों का हवाला देते हुए सजा देने में नरमी बरतने की गुहार लगाई थी। 3 साल की सजा होने से दोनों जमानत पर रिहा हो गईं। इस केस के तीन आरोपी दोषमुक्त हो गए।
दरअसल व्यापमं ने 2010 में पीएमटी का आयोजन किया था। प्रियंका श्रीवास्तव को पीएमटी पास कराने के लिए विशाल यादव, शैलेंद्र निरंजन, उमेश बघेल ने मीडिएटर की भूमिका निभाई। प्रियंका को पास कराने के लिए सॉल्वर की व्यवस्था की गई। विजय सक्सेना स्वाति सिंह को सॉल्वर के रूप में लेकर ग्वालियर आया था। स्वाति सिंह उत्तर की टॉपर थी। स्वाति ने प्रियंका श्रीवास्तव की जगह पर परीक्षा दी और प्रियंका का चयन हो गया। सीबीआइ की ओर से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। बचाव में अधिवक्ता पीयुष गुप्ता ने तर्क दिया कि इनके दो साल के बच्चे हैं। ढाई साल जेल में रह चुके हैं। यदि जेल भेजा जाता है तो बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सजा देने में नरमी बरती जाए। कोर्ट ने सजा देते हुए कहा कि विवाह के बाद एक भारतीय नारी पर उसके बच्चे, पति व परिवार का दायित्व होता है। इसलिए इन्हें तीन साल का दंड दिया जाता है। 12 हजार 100 रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि शैलेंद्र निरंजन, उमेश बघेल, विशाल यादव को दोषमुक्त कर दिया। विशाल यादव प्रियंका श्रीवास्तव का पति है। सॉल्वर डा स्वाति सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
गुमनाम पत्र से खुला था प्रियंका श्रीवास्तव का फर्जीवाड़ा
- व्यापमं कांड के खुलासे के वक्त एसआइटी को एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ। इस पत्र के आधार पर एसआइटी ने शैलेंद्र निरंजन से पूछताछ की। इस, पूछताछ में प्रियंका श्रीवास्तव का फर्जीवाड़ा खुल गया। उमेश बघेल के बयान लिए तो उसने विजय सक्सेना का नाम बताया। विजय सक्सेना स्वाति सिंह को सॉल्वर के रूप में लेकर आया था। विशाल यादव ने प्रियंका का चयन कराने के लिए पैसे दिए थे। जांच के दौरान विजय सक्सेना की मौत हो गई। पांच लोगों के खिलाफ विचारण चला।
-झांसी रोड थाना पुलिस ने 14 दिसंबर 2014 को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला सीबीआइ के सुपुर्द किया गया। सीबीआइ ने अतिरिक्त जांच कर चालान पेश किया था।
Updated on:
25 Jan 2024 09:42 am
Published on:
25 Jan 2024 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
