12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में इस तारीख को होगी ‘प्री मानसून’ की एंट्री, अचानक करवट लेगा मौसम

MP Weather Today: मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राहत नजर नहीं आ रही है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है...

2 min read
Google source verification
Pre-monsoon

केरल में मानसून के दस्तक की बदली तारीख (File Photo)

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में गर्मी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा और सूरज की तपिश ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कराया। दोपहर के समय राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पड़ोसी राज्य राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गर्म हवा के चलते नमी में कमी आई है और सीधा सूर्यताप धरती को तपा रहा है। दोपहर 11:30 बजे ही पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जो दोपहर 2:30 बजे अपने चरम पर रहा।

अभी राहत की उम्मीद की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राहत नजर नहीं आ रही है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आगामी दो दिनों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार निकल सकता है। साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और आसपास के इलाकों में गर्म हवाओं की रफ्तार और तापमान दोनों खतरनाक स्तर पर पहुंच सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि दोपहर के समय बाहर निकलना बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

IMD ने जारी की एडवाइजरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। जरूरी होने पर सिर ढंककर और पानी साथ लेकर निकलने को कहा गया है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

इस तारीख को होगी प्री मानसून की एंट्री!

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 16 जून के आसपास प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। पिछले कुछ हफ्तों से गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, एमपी के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग में प्री-मानसून की बौछारें सबसे पहले पहुंचेंगी। धीरे-धीरे यह असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।