
मार्क हॉस्पिटल की जमीन आरोग्यधाम को देने की तैयारी, भोपाल फिर से भेजा प्रस्ताव
जिला प्रशासन ने गोला का मंदिर स्थित मार्क हॉस्पिटल की जमीन फिर से आरोग्यधाम हॉस्पिटल को आवंटन करने का प्रस्ताव दिया है। इस जमीन पर आरोग्य धाम अस्पताल खोलने की तैयारी में है। जमीन देने का प्रस्ताव चुनाव आचार संहिता के पहले भेजा गया था। हालांकि जमीन के प्रस्ताव पर भोपाल से अंतिम मुहर नहीं लगी है। इस जमीन पर आरोग्य धाम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोल सकता है। ज्ञात है कि जमीन को सरकारी विभागों को भी आवंटित किया गया था।
दरअसर 1986 मे गोला का मंदिर स्थित 20 एकड़ जमीन को अस्पताल के लिए आवंटित किया गया था। इंदिरा गांधी चिकित्सालय खोला जाना था, 10 जून 1986 को अस्पताल के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इंदिरा गांधी अस्पताल नहीं खुल सका। इसके बाद जमीन को होटलाइन कंपनी को अलोट कर दिया। होटलाइन के पास जमीन जाने के बाद जमीन पर अस्पताल का ढांचा खड़ा हो गया, लेकिन होटलाइन कंपनी घाटे मेें चली गई। मालनपुर की यूनिट बंद हो गई। इसके बाद अस्पताल का निर्माण बंद हो गया। तभी भवन का स्ट्रक्चर खड़ा हुआ है। इस जमीन पिछले तीन साल से अस्पताल खोलने की कवायद की जा रही है। बड़े समूहों को जमीन भी दिखाई गई। इसी बीच आरोग्यधाम के ट्रस्ट ने अस्पताल खोलने के लिए आवेदन किया। जमीन आवंटन का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है। आरोग्य धाम के सचिव अनूप अग्रवाल का कहना है कि मार्क हॉस्पिटल की जमीन पर अस्पताल खोलने का प्रस्ताव है।
नगर निगम चला रही है गौशाला
- मार्क हॉस्पिटल की जमीन पर नगर निगम गौशाला संचालित कर रही है। शहर से पकडे जाने वाले आवारा पशुओं को इसमें रखा जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में गाय बंद हैं। इसके अंदर बंद गायें बदहाल हैं।
हाईकोर्ट भी पहुंचा था मामला
- मार्क हॉस्पिटल की जमीन होटल को दी जा रही थी। होटल को दिए जाने के प्रस्ताव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने जमीन आवंटन को लेकर शासन से जवाब मांगा था। शासन की ओर से बताया गया कि जमीन पर अस्पताल खोला जाएगा। तभी अस्पताल की कवायद चल रही है।
- आचार संहिता के पहले मार्क हॉस्पिटल की जमीन एक ट्रस्ट को आवंटन का प्रस्ताव भेजा है। ट्रस्ट इस जमीन पर अस्पताल खोलेगा। ट्रस्ट को जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं आई है।
नरेश गुप्ता, एसडीएम लश्कर
Published on:
28 Nov 2023 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
