1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पं.विद्याधर व्यास को प्रदान किया जाएगा आज राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण

विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह का शुभारंभ 17 दिसंबर को शाम 7 बजे संगीत सम्राट तानसेन की हजीरा स्थित समाधि पर होगा। इस अवसर पर 2019 का राष्ट्रीय तानसेन सम्मान पं.विद्याधर व्यास (मुंबई) को प्रदान किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
पं.विद्याधर व्यास को प्रदान किया जाएगा आज राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण

पं.विद्याधर व्यास को प्रदान किया जाएगा आज राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण

ग्वालियर। विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह का शुभारंभ 17 दिसंबर को शाम 7 बजे संगीत सम्राट तानसेन की हजीरा स्थित समाधि पर होगा। इस अवसर पर 2019 का राष्ट्रीय तानसेन सम्मान पं.विद्याधर व्यास (मुंबई) को प्रदान किया जाएगा। साथ ही राजा मानसिंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान कर्नाटक के निनासम हेग्गोडु को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ.विजय लक्ष्मी साधौ होंगी।

सुबह हरिकथा, मीलाद एवं शहनाई वादन
तानसेन समारोह का मंगलवार को सुबह 10 बजे तानसेन समारोह का पारंपरिक शुभारंभ होगा, जिसमें समाधि पर हरिकथा, मीलाद एवं शहनाई वादन होगा। ढोलीबुवा महाराज संतोष पुरंदरे एवं कामिल हजरत, मजीद खां एवं साथी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, इसमें होने वाली सभाओं में देश और दुनिया के कई मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ प्रस्तुति देंगे।


यह देंगे प्रस्तुति
शाम को कार्यक्रम में माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर की ओर से ध्रुपद गायन, मोईनुद्दीन खां जयपुर का सारंगी वादन एवं प्रेमकुमार मलिक, प्रयागराज ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे।