
हाइवे पर गाडिय़ों से रंगदारी वसूलने का खेल
हाइवे पर चलने वाली गाडिय़ों(मालवाहक वाहन) से रंगदारी वसूलने का खेल डकैतों से लेकर लोकल रंगबाजों को रास आ रहा है। हाल ही में 30 हजार रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने टैरर टैक्स नहीं देने पर घाटीगांव में गोलियां चलाकर एक कंटेनर के 12 टायर फोडक़र दहशत फैलाई है। इसके बावजूद वसूली का धंधा थमा नहीं है। भिंड रोड पर टैरर टैक्स वसूली का धंधा रोज रात को चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भिंड रोड पर लाठी-डंडे लिए बाइक सवार रंगबाज वसूली के लिए ट्रकों का पीछा करते और उनके ड्राइवरों को डरा धमका कर जबरन गाडिय़ां रुकवा रहे हैँ। उधर ग्वालियर और भिंड खुलेआम टैरर टैक्स वसूली का खेल एक दूसरे के पाले में फेंक रही है।
300 रुपए की खुली लूट
वायरल वीडियो में ट्रक यूपी 75 डीटी 5455 का चालक बता रहा है बाइक सवार दो लठैत काफी दूर से उसका पीछा कर रहे थे। यह रोज का खेल है। दोनों लठैतों ने उसे गेट पास दिखाने के बहाने रोका है। यह हाइवे पर ठिकाने बना रखे हैं। इनका फोकस दूसरे प्रदेश और जिलों की गाडिय़ां पर रहता है। उनका पीछा कर गेट पास के नाम पर रोककर पैसा वसूलते हैं।
हाइवे पर चलना है तो पैसा देना है
इंदौर से ट्रक में प्लास्टिक का सामान लेकर यातायात नगर में आए ट्रक चालक गुरविंदर सिंह का कहना है हाइवे पर लूट का खेल खुलेआम और सांठगांठ से चलता है। चैकिंग प्वाइंट पर पुलिस पैसा वसूलती है रात में लठैत नगरनिगम की एंट्री बताकर पैसा मांगते हैं। मना करने पर ड्राइवर-क्लीनर की मारपीट करते हैं लठैतों की गुंडागर्दी किसी से नहीं छिपी है रात में पुलिस के अधिकारी भी पेट्रोलिंग करते हैं बाइक सवार लठैतों को गाडिय़ों के पीछे भागते उन्हें रोकते और वसूली करते देखते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
हमारे इलाके से बाहर
मालनपुर क्षेत्र में वाहन चालकों की कोई शिकायत नहीं है। जो वीडियो सामने आया है वह हमारे क्षेत्र का नहीं है और न नहीं थाना क्षेत्र में किसी तरह की वसूली की जा रही है।
हमारे इलाके से बाहर
हाइवे पर वाहनों से वसूली का खेल सामने आया है। यह महाराजपुरा थाने की हद में आने वाली भिंड रोड का नहीं है दूसरे थाने का है।
यशवंत गोयल महाराजपुरा थाना टीआई
Updated on:
11 Aug 2026 12:04 pm
Published on:
11 Aug 2026 12:00 pm
