7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: वापस लौट रहा मानसून, 7 जिलों में बारिश का Red Alert जारी

Rain Alert: मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जानिए कौन-कौन से हैं वे जिले.....

2 min read
Google source verification
Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो चुका है। उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इस कारण 10 सितंबर से अगले तीन दिन तक ग्वालियर चंबल संभाग के सात जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं, जबकि ग्वालियर में अन्य जिलों की तुलना में बादल कम बरसेंगे।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्वालियर में येलो अलर्ट है। करीब 100 से 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। अंचल में बारिश करने के बाद सिस्टम उत्तरप्रदेश की ओर निकल जाएगा।

गर्मी से बेहाल हुए लोग

अगस्त में झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन सितंबर में खंड बारिश व हल्की ही बारिश दर्ज हुई। हवा में मौजूद नमी के कारण पिछले 9 दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में उमस भरी गर्मी रही, जिससे लोग दिन में पसीना से तरबतर रहे। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही अंचल से

-मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर-शिवपुरी के बीच से होते हुए गुजर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर एक अन्य ट्रफ लाइन बनी हुई है। ट्रफ लाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी आ रही है।

-अति कम दबाव का क्षेत्र 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। इस वजह से बारिश का दौर देर शाम से शुरू हो सकता है।

-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसकी वजह से अरब सागर से भी नमी आ रही है।

-इस बार का जो सिस्टम आ रहा है, उसके असर से पूरे प्रदेश सहित ग्वालियर चंबल में भी बारिश होगी।

मौसम विभाग एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन प्रदेश से होते हुए गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रहे अति कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तीन दिनों तक मध्यम व भारी से भारी बारिश होगी। 13 सितंबर के बाद उत्तर प्रदेश की ओर निकल जाएगा।